[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फेस्टिव सीजन में डेबिट-क्रेडिट कार्डधारकों को छूट देने के लिए स्नैपडील ने रुपे कार्ड के साथ किया करार

फेस्टिव सीजन में डेबिट-क्रेडिट कार्डधारकों को छूट देने के लिए स्नैपडील ने रुपे कार्ड के साथ किया करार

0
फेस्टिव सीजन में डेबिट-क्रेडिट कार्डधारकों को छूट देने के लिए स्नैपडील ने रुपे कार्ड के साथ किया करार

नयी दिल्ली : ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने आगामी त्योहारी सीजन के दौरान अपने डेबिट और क्रेडिट कार्डधारकों को छूट की पेशकश के लिए एनपीसीआई के रुपे कार्ड के साथ गठजोड़ किया है. स्नैपडील को इससे घरेलू पेमेंट गेटवे की बढ़ती लोकप्रियता का लाभ मिल सकेगा. वहीं, एक अन्य ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट फैशन- द बिग बिलियन डेज के सबसे बड़े संस्करण के लिए तैयारी कर रही है. इस भागीदारी के तहत त्योहारी सीजन में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से स्नैपडील पर खरीदारी करने वाले रुपे के करीब 60 करोड़ प्रयोगकर्ताओं को तुरंत 20 फीसदी की छूट दी जायेगी.

रिजर्व बैंक के दस्तावेज के अनुसार, 31 मार्च, 2019 तक करीब 58.6 करोड़ रुपे कार्ड जारी किये गये थे. यह देश में इस तरह के कार्ड का 50 फीसदी से भी अधिक है. एसबीआई कार्ड भी रुपे क्रेडिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में है. इस बीच, त्योहारी सीजन के लिए फ्लिपकार्ट 100 से ज़्यादा अग्रणी ब्रांड और भारत के सबसे बड़े विक्रेता के साथ मिलकर फैशन से जुड़ी शैलियों की एक विस्तृत शृंखला पेश करने की घोषणा की है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel