[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सोमवार को भी शेयर बाजारों ने दिखाया दम, सेंसेक्स ने फिर लगायी 1,075 अंकों की छलांग

सोमवार को भी शेयर बाजारों ने दिखाया दम, सेंसेक्स ने फिर लगायी 1,075 अंकों की छलांग

0
सोमवार को भी शेयर बाजारों ने दिखाया दम, सेंसेक्स ने फिर लगायी 1,075 अंकों की छलांग

मुंबई : शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 1,075 अंक की एक और लंबी छलांग के साथ 39,000 अंक के स्तर के पार निकल गया. सरकार की ओर से शुक्रवार को टैक्स के मोर्चे पर दिये गये ‘भारी-भरकम’ प्रोत्साहन के बाद बाजार में लगातार तेजी का सिलसिला बना हुआ है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 1,426 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 1,075.41 अंक या 2.8 फीसदी की बढ़त के साथ 39,090.03 अंक पर बंद हुआ.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 326 अंक या 2.9 फीसदी के लाभ के साथ 11,600.20 अंक पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स ने 1,921.15 अंक की एक दशक से अधिक समय की सबसे लंबी छलांग लगायी थी. शुक्रवार को सेंसेक्स 5.32 फीसदी चढ़कर 38,014.62 अंक पर बंद हुआ था. इसके साथ ही, उस दिन निफ्टी 569.40 अंक या 5.32 फीसदी की बढ़त के साथ 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था. दो कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 2,996.56 अंक या 8.30 फीसदी और निफ्टी 895.40 अंक या 8.36 फीसदी चढ़ा है.

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति और एसबीआई में 8.70 फीसदी तक का लाभ रहा. वहीं, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर 4.97 फीसदी तक नीचे आये.

कारोबारियों ने कहा कि सरकार की घोषणाओं के बाद सोमवार को लगातार दूसरे दिन निवेशकों में उत्साह बना रहा. जीएसटी परिषद ने भी होटलों और कुछ सामान पर टैक्स की दर घटाने की घोषणा की है. इससे बाजार धारणा को बल मिला है. इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 70.92 प्रति डॉलर पर स्थिर चल रहा था.

ब्रेंट ऑयल वायदा दिन में 0.79 फीसदी टूटकर 63.77 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में बंद हुए. वहीं, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आयी. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नीचे चल रहे थे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel