[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business थियेटर मार्केट में उथल-पुथल मचा सकती है Jio फाइबर की First Day First Show सर्विस

थियेटर मार्केट में उथल-पुथल मचा सकती है Jio फाइबर की First Day First Show सर्विस

0
थियेटर मार्केट में उथल-पुथल मचा सकती है Jio फाइबर की First Day First Show सर्विस

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो ने 2020 के मध्य से नयी फिल्मों के आने के दिन ही अपने जियो फाइबर नेटवर्क पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है. माना जा रहा है कि इससे सिनेमाघर बाजार में उथल-पुथल हो सकती है. हालांकि, देश में मल्टीप्लेक्स परिचालन करने वाली पीवीआर और आईनॉक्स जैसी कंपनियों ने आने वाले वर्षों में भी सिनेमाघर कारोबार की वृद्धि में विश्वास जताया है.

इसे भी देखें : AGM 2019: अंबानी का बड़ा एलानः‘JIO फाइबर’ पैकेज के साथ फ्री मिलेगा HD TV, पांच सितंबर से लॉन्च

देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर देशभर में 800 पर्दों पर फिल्मों प्रदर्शन करती है. पीवीआर का कहना है कि सिनेमाघर में फिल्म देखने और घर पर फिल्म देखने का अनुभव अलग है और इसका अपना महत्व है. इसी तरह 600 पर्दों पर फिल्म प्रदर्शन करने वाली आईनॉक्स लीस्योर ने कहा कि देश में अभी फिल्म निर्माता, वितरक और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच साझा सहमति है. इसके तहत फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किये जाने के बाद उसे आठ हफ्ते तक किसी अन्य माध्यम पर रिलीज नहीं किया जाता है. इसलिए सिनेमाघरों को आठ हफ्ते तक फिल्म प्रदर्शित करने का विशेष समय मिलता है.

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में कहा कि किसी फिल्म का निर्माता उसका असल मालिक होता है. ऐसे में यह उसका अधिकार है कि वह वितरण के लिए किस मंच का उपयोग करता है. आईनॉक्स ने कहा कि सिनेमाघर में फिल्म प्रदर्शित करने के विशेष समय वाला मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जाता है. यह इस क्षेत्र में काम कर रहे सभी लोगों के लिए फायदेमंद है और भारत में इसी मॉडल को अपनाया गया है.

हालांकि, इस साझा सहमति वाले मॉडल में निर्माता को सिनेमाघर या किसी अन्य माध्यम पर रिलीज करने में से चुनने का अधिकार है, लेकिन एक साथ दोनों तरह के मंच पर फिल्म रिलीज करना साझा सहमति का उल्लंघन होगा. पीवीआर ने भी शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में कहा कि सिनेमाघर और अन्य माध्यम पर फिल्म रिलीज करने का साझा सहमति वाला मॉडल दशकों से दोनों माध्यम की समृद्धि का कारक रहा है. इसलिए वह सिनेमाघर बाजार की वृद्धि को लेकर आश्वस्त है.

मुकेश अंबानी ने सोमवार को रिलायंस जियो फाइबर को पांच सितंबर से शुरू करने की घोषणा की. इसी दौरान उन्होंने जियो फाइबर के प्रीमियम ग्राहकों के लिए ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ सेवा के बारे में भी बताया. 2020 के मध्य से शुरू होने वाली इस सेवा में ग्राहक किसी फिल्म के रिलीज के दिन ही उसे जियो फाइबर के मंच पर घर बैठ कर देख सकेंगे. अंबानी ने कहा कि देश में हम पहली बार नयी फिल्में देखने के बाजार में उथल-पुथल मचाने वाली अवधारणा लेकर आये हैं.

जियो फाइबर के प्रीमियम ग्राहक 2020 के मध्य से रिलीज के दिन ही अपने घरों में उस फिल्म को देखने का आनंद उठा सकेंगे. इस घोषणा के बाद मंगलवार को सुबह के कारोबार में पीवीआर के शेयर में 2.45 फीसदी और आइनॉक्स में दो फीसदी की गिरावट चल रही थी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel