[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ट्रंप ने कहा, व्यापार समझौते के लिए आतुर है ट्रेड वार से प्रभावित चीन

ट्रंप ने कहा, व्यापार समझौते के लिए आतुर है ट्रेड वार से प्रभावित चीन

0
ट्रंप ने कहा, व्यापार समझौते के लिए आतुर है ट्रेड वार से प्रभावित चीन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि चीन पिछले कई दशकों में सबसे बुरे साल से गुजर रहा है. इस कारण वह व्यापार समझौता करना चाहता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह व्यापार समझौते के लिए तैयार नहीं हैं. अमेरिका चीन के 250 अरब डॉलर के सामान पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगा चुका है. अगले महीने से चीन के शेष 300 अरब डॉलर के सामान पर भी अतिरिक्त 10 फीसदी शुल्क प्रभावी होने वाला है.

इसे भी देखें : अमेरिका-चीन के बीच बढ़ी जंग : डोनाल्ड ट्रंप ने 200 अरब डॉलर के आयात पर लगाया शुल्क

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि चीन समझौता करना चाहता है. यह कई दशकों में उनका सबसे बुरा साल है. यह और बुरा होने वाला है. हजारों कंपनियां चीन छोड़ रही हैं. वे समझौता करना चाहते हैं. मैं समझौते के लिए तैयार नहीं हूं. दोनों देशों के बीच पिछले साल नवंबर में व्यापार वार्ता की शुरुआत हुई. अब तक दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई सार्थक परिणाम सामने आ नहीं सका है.

हालांकि, दोनों देशों के बीच नवंबर में वार्ता शुरू होने के बाद 100 दिनों के भीतर समझौते पर पहुंचने की सहमति बनी थी. इससे पहले इसी सप्ताह अमेरिका ने चीन को मुद्रा में हेरफेर करने वाला देश घोषित किया है. पिछले कुछ दिनों के दौरान ट्रंप ने कहा कि यदि उनकी चिंताओं को दूर करने के दिशा में कदम नहीं उठाये गये, तो वह चीन के खिलाफ और कार्रवाई करने वाले हैं. ट्रंप अक्सर चीन के वादे और प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने वाले देश के तौर पर आलोचना कर चुके हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel