[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business स्विस बैंकों में भारतीयों का धन : भारत खिसककर 74वें स्थान पर पहुंचा, ब्रिटेन अब भी सबसे ऊपर

स्विस बैंकों में भारतीयों का धन : भारत खिसककर 74वें स्थान पर पहुंचा, ब्रिटेन अब भी सबसे ऊपर

0
स्विस बैंकों में भारतीयों का धन : भारत खिसककर 74वें स्थान पर पहुंचा, ब्रिटेन अब भी सबसे ऊपर

ज्यूरिख/ नयी दिल्ली : स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा रखे जाने वाले धन के मामले में भारत का स्थान एक पायदान नीचे फिसलकर 74वें स्थान पर आ गया है. ब्रिटेन अब भी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक स्विस नेशनल बैंक द्वारा जारी आंकड़ों में यह बात सामने आयी है.

दुनियाभर के लोगों ने जितना धन स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा कराया है, उसका मात्र 0.07 प्रतिशत धन ही भारतीयों का वहां जमा है. पिछले साल इस सूची में भारत का स्थान 73वां था. उससे पिछले साल यह 88वें पर था. केंद्रीय बैंक के आंकड़ों का आकलन दिखाता है कि भारतीयों या भारतीय कंपनियों ने स्विस बैंकों में कम पैसा जमा कराया है.

दुनियाभर के ग्राहकों द्वारा स्विस बैंकों में जमा कराये गये कुल धन का यह मात्र 0.07 प्रतिशत है. ब्रिटेन इस सूची में शीर्ष पर है. वर्ष 2018 के अंत तक ब्रिटेन के निवासियों या कंपनियों ने स्विस बैंकों में जमा कराये कुल विदेशियों के धन का करीब 26 प्रतिशत जमा किया है.

ब्रिटेन के बाद इस सूची में क्रमश: अमेरिका, वेस्ट इंडीज, फ्रांस और हांगकांग का स्थान है. शीर्ष पांच देशों द्वारा स्विस बैंक में जमा कराया गया धन कुल विदेशियों द्वारा जमा कराये गये धन के 50 प्रतिशत से अधिक है. शीर्ष-15 देशों की सूची में यह धन 75 प्रतिशत के आसपास पहुंच जाता है जबकि शीर्ष-30 की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है. शीर्ष-10 की सूची में बहमास, जर्मनी, लक्जमबर्ग, केमैन आईलैंड और सिंगापुर शामिल है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel