[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Reliance Capital ने पीडब्ल्यूसी की टिप्पणियों आधारहीन और अनुचित बताया

Reliance Capital ने पीडब्ल्यूसी की टिप्पणियों आधारहीन और अनुचित बताया

0
Reliance Capital ने पीडब्ल्यूसी की टिप्पणियों आधारहीन और अनुचित बताया

नयी दिल्ली : रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल ने गुरुवार को कहा कि उसके खातों को लेकर प्राइस वाटरहाउस एंड कंपनी चार्टड अकाउंटेंट्स (पीडब्ल्यूसी) द्वारा की गयी टिप्पणियां ‘पूरी तरह आधारहीन और अनुचित’ हैं. बुधवार को रिलायंस कैपिटल और रिलायंस होम फाइनेंस ने जानकारी दी थी कि पीडब्ल्यूसी ने उनके सांविधिक ऑडिटर (लेखा परीक्षक) के काम से अपने आप को अलग कर लिया है.

इसे भी जानिये : नॉन-फिनांशियल बिजनेस को बॉय-बॉय करेगी रिलायंस कैपिटल

इसके बारे में पीडब्ल्यूसी ने कहा था कि उसने यह निर्णय कंपनियों की इस समय चल रही वित्त वर्ष 2018-19 के खातों की ऑडिट के संबंध में कुछ टिप्पणियों पर कंपनी की ओर से असंतोषजनक जवाब मिलने के कारण किया है. इस पर नियामकीय जानकारी में रिलायंस कैपिटल ने कहा कि पीडब्ल्यूसी की टिप्पणियां पूर्णतया आधारहीन और अनुचित हैं. पीडब्ल्यूसी ने ऑडिट समिति से सांवधिक बातचीत किये बगैर ही यह बचकाना कदम उठाया है.

रिलायंस कैपिटल ने कहा कि ऑडिट समिति ने पीडब्ल्यूसी की टिप्पणियों पर 15 दिन के भीतर एक स्वतंत्र रिपोर्ट देने का काम ऑडिटर पाठक एचडी एंड एसोसिएट्स को सौंपा है. कंपनी ने कहा कि पीडब्ल्यूसी के ऑडिट अवधि के दौरान किसी भी ऋण के हस्तांतरण का सवाल ही नहीं उठता और न ही किसी बैंक भी ने कंपनी को नकदी उपलब्ध करायी है. कंपनी को अपने पर विश्वास है. ऑडिटर की स्वतंत्र रिपोर्ट बता देगी कि उसने कोई हेराफेरी नहीं की है.

रिलायंस कैपिटल और रिलायंस होम फाइनेंस ने बुधवार को साफ कर दिया था कि वह पीडब्ल्यूसी के इस्तीफा देने के कारणों से इत्तेफाक नहीं रखती हैं. पीडब्ल्यूसी ने दावा किया है कि दोनों कंपनियां कई बार याद दिलाये जाने के बाद कुछ सवालों पर ऑडिट समिति को तय समय में संतुष्ट करने में विफल रहीं. इसलिए उसने इस्तीफा दिया है.

शेयर बाजारों को दी गयी सूचना के अनुसार, पीडब्ल्यूसी ने यह भी कहा है कि इन कंपनियों ने उससे कहा कि वे उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी कर सकती हैं. पीडब्ल्यूसी के अनुसार, कंपनियों का यह रवैया उसे एक ऑडिटर के रूप में उसका काम करने से रोकता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel