[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business इंडिया का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए 6 जून को वाणिज्य मंत्रालय ने बुलायी बैठक

इंडिया का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए 6 जून को वाणिज्य मंत्रालय ने बुलायी बैठक

0
इंडिया का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए 6 जून को वाणिज्य मंत्रालय ने बुलायी बैठक

नयी दिल्ली : वैश्विक स्तर पर बढ़ते संरक्षणवाद के बीच केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों की उद्योग और निर्यातकों के साथ छह जून को बैठक होगी. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में निर्यात बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी. अधिकारी ने बताया कि व्यापार विकास एवं संवर्द्धन परिषद तथा व्यापार बोर्ड के सदस्य देश के व्यापार से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.

इसे भी देखें : भारत की निर्यात योजना से नाराज अमेरिका पहुंचा डब्ल्यूटीओ, भारत ने कहा-अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे

इस बीच, वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने पंजाब के फगवाड़ा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उद्योग से संबंधित सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा.

व्यापार बोर्ड (बीओटी) आगामी विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) पर सभी अंशधारकों के विचार भी जानेगा. बीओटी सरकार को विदेश व्यापार नीति पर नीतिगत उपाय सुझाता है. इसकी आखिरी बैठक फरवरी में हुई थी. वहीं, व्यापार विकास एवं संवर्द्धन परिषद राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों को मंच उपलब्ध कराती है, जिससे वे व्यापार नीति पर वे अपना रुख तय कर पाते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel