[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business इंडिगो के मालिकों में मतभेद के बावजूद सीईओ का दावा, कारोबार वृद्धि के लिए रणनीति में बदलाव नहीं

इंडिगो के मालिकों में मतभेद के बावजूद सीईओ का दावा, कारोबार वृद्धि के लिए रणनीति में बदलाव नहीं

0
इंडिगो के मालिकों में मतभेद के बावजूद सीईओ का दावा, कारोबार वृद्धि के लिए रणनीति में बदलाव नहीं

नयी दिल्ली : निजी विमानन कंपनी इंडिगो के दो मालिकों के बीच मतभेद के बीच उसके सीईओ ने दावा किया है कि कारोबार वृद्धि के लिए रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा. इंडिगो एयरलाइन की कारोबार में वृद्धि की रणनीति अब भी पूर्ववत बनी हुई है और उसे लागू करने के लिए इंडिगो के प्रबंधकों को कंपनी के निदेशक मंडल का पूरा समर्थन है.

इसे भी देखें : इंडिगो और गो एयर के 11 नियो विमान अब नहीं भर सकेंगे उड़ान, डीजीसीए ने किया यह फैसला…

इस एयरलाइन की परिचालक इंटरग्लोब एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोनोजोय दत्ता ने गुरुवार को यह बात कही. कंपनी के सीईओ ने इंडिगो के दो प्रवर्तकों (मालिकों) राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच कथित मतभेद खबरें सामने आने बाद कर्मचारियों को लिखे एक ई-मेल में यह बात कही है. घरेलू विमान यात्री सेवा बाजार में इंडिगो की करीब 44 फीसदी हिस्सेदारी है.

सीईओ दत्ता ने ई-मेल जरिये कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि कारोबार वृद्धि को लेकर हमारी रणनीति अब भी पहले ही की तरह है और मजबूती से खड़ी हुई है. इसे रणनीति पर अमल करने के लिए प्रबंधन को निदेशक मंडल का पूरा समर्थन है. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि आप सबको हमारे दो प्रवर्तकों राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच कथित मतभेद के बारे में चल रही खबरों का पता है.

उन्होंने कहा कि कंपनी सभी शेयरधारकों, ग्राहकों, कर्मचारियों और सेवा में लगे समुदायों का मूल्य ऊंचा करने पर ध्यान बराबर केंद्रित रखेगी. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, एयरलाइन की रणनीतियों और आकांक्षाओं को लेकर दो मुख्य प्रवर्तकों में मतभेद उभर कर सामने आये हैं. मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए गंगवाल और भाटिया क्रमशः कानूनी फर्म जे सागर एसोसिएट्स और खेतान एंड कंपनी की मदद ले रहे हैं, ताकि एयरलाइन के कामकाज पर इसका असर नहीं पड़े.

हालांकि, इंडिगो इस मामले पर समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से भेजे गये सवाल का जवाब नहीं दिया है. इंटरग्लोब एविएशन में गंगवाल की करीब 37 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि भाटिया के पास करीब 38 फीसदी शेयर हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel