[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business RBI ने सरकार के हाथों बेची एनएचबी और नाबार्ड की अपनी पूरी हिस्सेदारी

RBI ने सरकार के हाथों बेची एनएचबी और नाबार्ड की अपनी पूरी हिस्सेदारी

0
RBI ने सरकार के हाथों बेची एनएचबी और नाबार्ड की अपनी पूरी हिस्सेदारी

मुंबई : रिजर्व बैंक ने राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में अपनी पूरी हिस्सेदारी क्रमश: 1,450 करोड़ और 20 करोड़ रुपये में सरकार को बेच दी. रिजर्व बैंक ने बुधवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि केन्द्रीय बैंक ने एनएचबी में अपनी पूरी हिस्सेदारी 19 मार्च को और नाबार्ड की हिस्सेदारी 26 फरवरी को सरकार को बेच दी.

केन्द्रीय बैंक ने कहा कि इसके साथ ही इन दोनों वित्तीय संस्थानों में सरकार की हिस्सेदारी 100 फीसदी हो गयी. रिजर्व बैंक ने कहा कि हिस्सेदारी की यह बिक्री दूसरी नरसिम्हन समिति की सिफारिशों और ‘विकास वित्तीय संस्थानों तथा बैंकों की भूमिका एवं परिचालन के बीच समन्वय’ पर तैयार रिजर्व बैंक के परिचर्चा पत्र के आधार पर हिस्सेदारी को बेचा गया है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel