[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Jet Airways के पायलटों ने SBI को लेटर लिखकर की बकाया वेतन की मांग

Jet Airways के पायलटों ने SBI को लेटर लिखकर की बकाया वेतन की मांग

0
Jet Airways के पायलटों ने SBI को लेटर लिखकर की बकाया वेतन की मांग

मुंबई : जेट एयरवेज के घरेलू पायलटों के निकाय नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने बकाया वेतन भुगतान को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार को पत्र लिखा है और उनसे मिलने का समय मांगा है. एसबीआई की अगुवाई में कर्जदाताओं के समूह द्वारा नरेश गोयल की कंपनी के अधिग्रहण के एक दिन बाद एनएजी ने यह मांग रखी है.

इसे भी देखें : जेट एयरवेज राहत पैकेज: माल्या का बैंकों पर "दोहरा मापदंड" अपनाने का आरोप, सरकार पर भी साधा निशाना

गिल्ड ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि अगर उनके बकाये वेतन का भुगतान तथा कंपनी को पटरी पर लाने की रूपरेखा 31 मार्च तक उपलब्ध नहीं करायी जाती है, तो उसके 1,100 सदस्य एक अप्रैल से उड़ान रोक देंगे. कंपनी में चल रही उठा-पटक के बीच जेट एयरवेज के संस्थापक और चेयरमैन नरेश गोयल तथा निदेशक मंडल में शामिल उनकी पत्नी अनीता गोयल ने पद से हटने का निर्णय किया.

साथ ही, उनकी हिस्सेदारी मौजूदा 50.1 फीसदी से घटकर 25.5 फीसदी पर आ गयी. इस बदलाव के साथ एतिहाद की हिस्सेदारी भी घटकर 12 फीसदी पर आ गयी है. जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से उसे अपने सदस्य को भी हटाना पड़ा है. समझौते के तहत एसबीआई की अगुवाई में बैंक तत्काल 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी एयरलाइंस में डालेंगे तथा 9,700 करोड़ रुपये के कर्ज को इक्विटी में तब्दील करेंगे. नयी पूंजी के साथ कंपनी में बैंकों की हिस्सेदारी 50.1 फीसदी पर आ गयी है.

एनएजी के महासचिव तेज सूद ने कुमार को भेजे ई-मेल में कहा कि हम आपसे हमें तथा इंजीनियरों को हो रही मुश्किलों को दूर करने का आग्रह करते हैं. इसके लिए जेट का नया प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि लंबित वेतन भुगतान में और विलम्ब न हो. उन्होंने जेट को पटरी पर लाने के लिये एसबीआई को धन्यवाद दिया और उनसे मुलाकात का समय मांगा. गिल्ड जेट में कार्यरत 1,600 पायलटों में से 1,100 पायलटों का प्रतिनिधत्व करता है. सूद ने नये प्रबंधन को एयरलाइन को पटरी पर लाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel