[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आपने अभी तक अपना चैनल चुना है या नहीं, अब बस 31 मार्च तक है आपके पास समय…

आपने अभी तक अपना चैनल चुना है या नहीं, अब बस 31 मार्च तक है आपके पास समय…

0
आपने अभी तक अपना चैनल चुना है या नहीं, अब बस 31 मार्च तक है आपके पास समय…

नयी दिल्ली : दूरसंचार नियामक ट्राई ने प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नयी रूपरेखा के तहत ग्राहकों को अपनी रूचि के हिसाब से चैनल चुनने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है. नियामक ने मंगलवार को ये बातें कही हैं. एक बयान में भारतीय दूरसंचार नियामक एवं प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा कि उसने सभी वितरण प्लेटफार्म परिचालकों (डीपीओ) से अपने उन ग्राहकों के लिए ‘बेहतर माकूल योजना’ बनाने को कहा, जिन्होंने अब तक चैनल का चयन नहीं किया है.

ट्राई ने कहा कि ‘बेहतर माकूल योजना’ ग्राहकों के उपयोग के अनुरूप, बोली जाने वाली भाषा तथा चैनल की लोकप्रियता के आधार पर तैयार की जानी चाहिए. बयान में कहा गया है कि प्राधिकरण उन ग्राहकों के लिए चैनलों के चयन की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2019 करता है, जिन्होंने अब तक यह विकल्प नहीं चुना है. ग्राहक अपनी बेहतर माकूल योजना को 31 मार्च 2019 को अथवा उससे पहले किसी भी समय बदलने के लिए स्वतंत्र होंगे और ग्राहक द्वारा ‘सबसे बेहतर योजना’ बताये जाने के 72 घंटे के भीतर वितरण प्लेटफार्म परिचालकों को उसे उनके वांछित चैनल पैक में बदलना होगा.

ट्राई के बयान के मुताबिक, देश में 10 करोड़ घरों में केबल सेवा वाले टेलीविजन तथा 6.7 करोड़ डीटीएच टीवी हैं. करीब 65 फीसदी केबल ग्राहक तथा 35 फीसदी डीटीएच सेवा लेने वाले अपनी रूचि के अनुसार चैनल चयन का विकल्प अपना चुके हैं. नियामक ने कहा कि व्यापक जनहित को देखते हुए सभी डीपीओ को यह निर्देश दिया गया है, जिन ग्राहकों ने अपने विकल्प का चयन नहीं किया है, उनके लिए माकूल योजना उपलब्ध करायी जायेगी और जिसे वह अपना सकते हैं. ट्राई ने कहा कि ग्राहकों की पुरानी योजना तब तक जारी रहेगी, जब तक वे अपना विकल्प नहीं चुनते या बेहतर योजना को नहीं अपना लेते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel