[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कोबरा पोस्ट के 31,000 करोड़ के फ्रॉड के आरोप से डीएचएफएल के शेयर लुढ़के

कोबरा पोस्ट के 31,000 करोड़ के फ्रॉड के आरोप से डीएचएफएल के शेयर लुढ़के

0
कोबरा पोस्ट के 31,000 करोड़ के फ्रॉड के आरोप से डीएचएफएल के शेयर लुढ़के

नेशनल कंटेंट सेल
खोजी पत्रकारिता करनेवाले कोबरा पोस्ट पोर्टल के डीएचएफएल के 31,000 करोड़ फ्रॉड के आरोप से कंपनी के शेयर मंगलवार को 11 प्रतिशत तक लुढ़क कर औंधे मुंह गिरे. डीएचएफएल के शेयर लुढ़क कर 164.50 रुपये पर आ गये. उसके बाद इनमें कुछ सुधार हुआ. बाद में 8.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 170.05 रुपये पर बंद हुए. कोबरा पोस्ट ने कहा कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) ने बैंकों से कुल 97,000 करोड़ रुपये कर्ज जुटाया. फिर इसके प्रोमोटर्स ने शेल कंपनियों के जरिये पैसों की हेरा-फेरी करके 31,000 करोड़ का भ्रष्टाचार किया है.

कोबरा पोस्ट ने रिपोर्ट में कंपनी का स्टेक होल्डर्स कपिल वधावन, अरुणा वधावन और धीरज वधावन को जिम्मेदार बताया है. कोबरा पोस्ट ने बताया कि एनबीएफसी कंपनी डीएचएफएल ने कई नयी कंपनियों को करोड़ों रुपये का लोन दिया. इसके बाद वही पैसा घूम फिर कर वापस उन कंपनियों के पास आया जो डीएचएफएल के प्रोमोटर्स की है. इसके बाद डीएचएफएल के मालिकों ने देश विदेश में कई बड़ी कंपनियों के शेयर खरीदे. दिल्ली प्रेस क्लब में कोबरा पोस्ट ने इसका खुलासा किया.

छह माह में मार्केट कैप "16,330 करोड़ गिरा

डीएचएफएल के शेयर्स में लगातार गिरावट आ रही है. मंगलवार को शेयर आठ प्रतिशत लुढ़के. वेदांत एसेसट्स के ललित त्रिपाठी ने बताया कि कंपनी का मार्केट कैप 5,790 करोड़ रुपये से घट कर 5,325 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी के शेयर तीन सितंबर को सबसे अधिक 691.50 रुपये था. उस समय कंपनी की बाजार हैसियत 21,655 करोड़ रुपये थी. इस तरह छह महीने में कंपनी के मार्केट कैप 16,330 करोड़ रुपये गिरी. कुछ ही महीनों में कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel