[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business IMF का अनुमान : 2019 में रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, 2020 में 7.7 फीसदी रहेगी आर्थिक वृद्धि

IMF का अनुमान : 2019 में रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, 2020 में 7.7 फीसदी रहेगी आर्थिक वृद्धि

0
IMF का अनुमान : 2019 में रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, 2020 में 7.7 फीसदी रहेगी आर्थिक वृद्धि

वाशिंगटन : भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2019 में 7.5 फीसदी तथा 2020 में 7.7 फीसदी रहने का अनुमान है. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को यह अनुमान लगाते हुए कहा कि इन दो साल के दौरान चीन की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर एक प्रतिशत अंक अधिक रहेगी. 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें : IMF ने कहा – भारत के लिए बेरोजगारी बड़ी चुनौती, लेकिन सरकारी कदम सकारात्मक

आईएमएफ ने जनवरी के अपने वैश्विक अर्थव्यवस्था परिदृश्य अपडेट में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. आईएमएफ ने कहा कि 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी. इसकी प्रमुख वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी तथा मुद्रास्फीतिक दबाव कम होने से मौद्रिक रुख नरम होना रहेगा.

आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय प्रोत्साहन से चीन पर अमेरिका के ऊंचे शुल्कों के प्रभाव को कम करने में मदद मिली है. इसके बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त रहेगी. इसकी वजह जरूरी वित्तीय नियामकीय रुख में सख्ती तथा अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर तनाव है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते और विकासशील एशिया में वृद्धि दर 2018 के 6.5 फीसदी से घटकर 2019 में 6.3 फीसदी रहेगी. 2020 में यह 6.4 फीसदी रहेगी. चीन की वृद्धि दर 2017 में 6.9 फीसदी रही थी, जबकि उस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 फीसदी की दर से बढ़ी थी. 2018 में चीन की वृद्धि दर 6.6 फीसदी है. अगले दो साल यानी 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था 6.2 फीसदी की दर से बढ़ेगी.

आईएमएफ का ताजा अनुमान पिछले वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के समान ही हैं. आईएमएफ ने कहा कि हाल के बरसों में जहां चीन की वृद्धि दर नीचे आ रही है. वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था ऊपर की ओर चढ़ रही है. आईएमएफ ने कहा कि 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 फीसदी रही है. आईएमएफ की रिपोर्ट से कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूसी की वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट आयी है, जिसमें कहा गया है कि भारत 2019 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा.

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और फ्रांस 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे. पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कोई बड़ी दिक्कत नहीं आती है, तो 2019-20 में भारत 7.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल करेगा.

वहीं, आईएमएफ ने 2019 के लिए वैश्विक वृद्धि अनुमानों को घटाकर 3.5 फीसदी और 2020 के लिए 3.6 फीसदी कर दिया. दुनियाभर की विभिन्न विकसित अर्थव्यवस्थाओं के अनुमान से कम वृद्धि के कारण आईएमएफ ने अपना अनुमान सोमवार को घटा दिया. आईएमएफ ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि के तीन महीने पहले के अपने अनुमानों को क्रमश: 0.2 और 0.1 फीसदी तक घटा दिया है.

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने अपने ‘वैश्विक आर्थिक परिदृश्य’ में कहा है कि 2018 में वैश्विक वृद्धि 3.7 फीसदी रहने का अनुमान है, लेकिन 2018 की दूसरी छमाही में नरमी के संकेत के कारण कई अर्थव्यवस्थाओं के लिए अनुमानों को घटाया गया है. 2018 की दूसरी छमाही में नरमी आने वाली कुछ तिमाहियों में भी बनी रहेगी और 2019 में वैश्विक वृद्धि घटकर 3.5 फीसदी रह सकती है. 2020 में यह थोड़ी बढ़कर 3.6 फीसदी पर रहने का अनुमान है.

उसने कहा है कि वृद्धि दर में यह बदलाव विकसित अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट को दिखाता है. आईएमएफ का अनुमान है कि 2018 में विकसित देशों की आर्थिक वृद्धि 2.3 फीसदी रही. उसके मुताबिक, 2019 में ऐसे देशों की आर्थिक वृद्धि 2.0 और 2020 में 1.7 फीसदी रहने का अनुमान है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel