[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फल, सब्जी और ईंधन की कीमतों ने दिसंबर में खुदरा महंगाई को 18 महीने निचले स्तर पर धकेला

फल, सब्जी और ईंधन की कीमतों ने दिसंबर में खुदरा महंगाई को 18 महीने निचले स्तर पर धकेला

0
फल, सब्जी और ईंधन की कीमतों ने दिसंबर में खुदरा महंगाई को 18 महीने निचले स्तर पर धकेला

नयी दिल्ली : मौसमी फलों और सब्जियों के साथ-साथ ईंधन की कीमतों ने खुदरा महंगाई को दिसंबर में 18 महीने के निचले स्तर पर धकेल दिया है. खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर, 2018 में घटकर 2.19 फीसदी पर आ गयी है. यह इसका 18 महीने का निचला स्तर है. फल, सब्जियों और ईंधन कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति घटी है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में 2.33 फीसदी तथा दिसंबर, 2017 में 5.21 फीसदी पर थी. इससे पहले जून, 2017 में मुद्रास्फीति 1.46 फीसदी के निचले स्तर पर थी.

इसे भी पढ़ें : खाद्य पदार्थों ने रोकी थोक महंगाई की रफ्तार, अगस्त में थोक मुद्रास्फीति में 4.53 फीसदी पर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य मुद्रास्फीति दिसंबर में नकारात्मक बनी रही. यह शून्य से 2.51 फीसदी नीचे रही. नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति नकारात्मक 2.61 फीसदी पर थी. दिसंबर महीने में सब्जियों, फलों और प्रोटीन वाले सामान मसलन अंडों की मूल्यवृद्धि घटी.

हालांकि, मांस, मछली और दालों की महंगाई दर मामूली बढ़ी. दिसंबर में ईंधन और लाइट की मुद्रास्फीति 4.54 फीसदी रही. यह नवंबर में 7.39 फीसदी पर थी. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी से इन उत्पादों की मूल्यवृद्धि घटी. सोमवार को ही जारी आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर, 2018 में घटकर आठ महीने के निचले स्तर 3.80 फीसदी पर आ गयी है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel