[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आर्थिक आंकड़ों की कमजोरी देख हलकान हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगायी 156 अंकों का गोता

आर्थिक आंकड़ों की कमजोरी देख हलकान हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगायी 156 अंकों का गोता

0
आर्थिक आंकड़ों की कमजोरी देख हलकान हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगायी 156 अंकों का गोता

मुंबई : औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली के दबाव में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 156 अंक गिरकर बंद हुआ. औद्योगिक उत्पादन के ताजा आंकड़ों में नवंबर की वृद्धि दर 17 माह के न्यूनतम स्तर पर थी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,853.56 पर बंद हुआ. यह पिछले दिनों के बंद की तुलना में 156.28 अंक या 0.43 फीसदी नीचे है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.35 अंक या 0.53 फीसदी गिरकर 10,737.60 पर टिका.

इसे भी पढ़ें : रुपये की गिरावट से शेयर बाजार हलकान, ट्रेड वार की चिंता में 505 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर बाजार में एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकार्प, भारती एयरटेल, और भारतीय स्टेट बैंक जैसे प्रमुख शेयर बिकवाली के दबाव में रहे. इनमें अधिकतम गिरावट 2.64 फीसदी तक रही. इसके विपरीत यस बैंक का शेयर 6.22 फीसदी के तेज सुधार के साथ बंद हुआ. खबर है कि इस बैंक ने लंबे समय से चले आ रहे प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी राणा कपूर की जगह भरने के लिए रजत मोंगा और एक विदेशी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का नाम छांटा है.

इसके अलावा, इन्फोसिस का शेयर शेयर पुनर्खरीद की घोषणा के बाद 2.58 अंक लाभ में रहा. कंपनी ने शुक्रवार को 8,260 करोड़ रुपये खर्च कर अपने शेयर वापस खरीदने की घोषणा की है. साथ ही, उसने शेयरधारकों को 4 रुपये का विशेष लाभांश देने का भी फैसला किया है. सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, मारुति और टाटा मोटर भी लाभ में रहे. विशेषज्ञों के मुताबिक, शुक्रवार को जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के बाद बाजार में धारणा कमजोरी की रही. इन आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 0.5 फीसदी रही. यह 17 महीने का न्यूनतम स्तर है.

बीएसई के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 687.20 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 123.17 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे. रुपया भी कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद 32 पैसे नरम हो प्रति डॉलर 70.81 तक हल्का हो गया. ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 1.49 फीसदी घटकर 59.58 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.

उधर, प्रमुख एशियाई सूचकांकों में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गयी. कोरिया का कोस्पी 0.53 फीसदी गिरा. चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.71 फीसदी तथा हांगकांग के हैंगसेंग का प्रमुख सूचकांक 1.38 फीसदी नीचे बंद हुआ. यूरोपीय बाजारों में शुरुआत में गिरावट का रुख था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel