[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business निदेशक मंडल के सदस्य ब्रह्म दत्त को येस बैंक के अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त

निदेशक मंडल के सदस्य ब्रह्म दत्त को येस बैंक के अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त

0
निदेशक मंडल के सदस्य ब्रह्म दत्त को येस बैंक के अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त

नयी दिल्ली : येस बैंक ने शनिवार को बताया कि उसने पूर्व आईएएस अधिकारी और अपने निदेशक मंडल के सदस्य ब्रह्म दत्त को अपना अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया, जिसकी रिजर्व बैंक की ओर से इसकी मंजूरी दे दी गयी है. यह देश में निजी क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा बैंक है.

इसे भी पढ़ें : यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का नहीं बढ़ेगा कार्यकाल, रिजर्व बैंक ने छूट देने से किया इनकार

शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में बैंक ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैकिंग नियमन कानून-1949 के प्रावधानों के अनुसार और ब्रह्म दत्त के असाधारण अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति की अनुमति दे दी है. वह चार जुलाई, 2020 तक इस पद पर रहेंगे. दत्त येस बैंक में जुलाई 2013 से स्वतंत्र निदेशक के तौर पर से शामिल हैं.

साथ ही, पिछले करीब साढ़े पांच साल में वह निदेशक मंडल की करीब करीब सभी उप-समितियों में रहे हैं. फिलहाल, वह नियुक्ति और वेतनभत्ता समिति के अध्यक्ष हैं. दत्त ने 37 साल की सरकारी सेवा में केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के अहम विभागों में कार्य किया है. सेवानिवृत्ति के समय वह केंद्रीय सचिवालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव थे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel