[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 4.05 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में भी 2.33 रुपये की कटौती, जानें अब कितनी है कीमत

4.05 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में भी 2.33 रुपये की कटौती, जानें अब कितनी है कीमत

0
4.05 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में भी 2.33 रुपये की कटौती, जानें अब कितनी है कीमत

नयी दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में नरमी जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 18 दिनों में पेट्रोल 4.05 रुपये तथा डीजल 2.33 रुपये सस्ता हुआ है. तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है.

सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों द्वारा जारी कीमत अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के दाम में रविवार को 21 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गयी. दिल्ली में पेट्रोल अब 78.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.36 रुपये लीटर के भाव है.

मुंबई में पेट्रोल 82.28 रुपये तथा डीजल 76.88 रुपये लीटर पर आ गया है.

इसके साथ ही पिछले 18 दिनों में पेट्रोल में 4.05 रुपये लीटर और डीजल 2.33 रुपये लीटर सस्ता हुआ है.

वाहन ईंधन के दाम 18 अक्तूबर से कम हो रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि चार अक्तूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था. उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था.

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे. आंकड़ों के अनुसार, 16 अगस्त से चार अक्तूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था.

पेट्रोल और डीजल के दाम में तेजी से ग्राहकों को राहत देने के लिए सरकार ने दोनों ईंधन पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये लीटर की कटौती की थी. साथ सरकारी तेल कंपनियों से ईंधन पर एक रुपया की सब्सिडी देने को कहा था.

पांच अक्तूबर को पेट्रोल का भाव दिल्ली में 81.50 रुपये लीटर तथा डीजल 72.95 रुपये लीटर पर आ गया.

हालांकि, बाद में इसमें फिर से तेजी आने लगी थी और 17 अक्तूबर को दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 82.83 रुपये तथा डीजल 75.69 रुपये लीटर पर पहुंच गया. पर 18 अक्तूबर से इसके दाम कम हो रहे हैं.

इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी तथा रुपये की विनिमय दर में वृद्धि है.

उद्योग सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल में और नरमी आने की उम्मीद है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel