[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मैं राजनीति में आयी, तो तीसरा विश्वयुद्ध होगा : इंदिरा नूई

मैं राजनीति में आयी, तो तीसरा विश्वयुद्ध होगा : इंदिरा नूई

0
मैं राजनीति में आयी, तो तीसरा विश्वयुद्ध होगा : इंदिरा नूई


न्यूयॉर्क :
पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूई ने कहा कि अगर वह राजनीति में उतरती हैं तो यह तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा क्योंकि वह ‘बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं.’ गैर-लाभकारी संस्था एशिया सोसायटी ने 62 वर्षीय नूयी को मंगलवार को ‘गेम चेंजर ऑफ द ईयर अवार्ड’ से नवाजा. पेप्सिको के सीईओ का पद छोड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर नूयी ने कहा, ‘मेरा और राजनीति का कोई मेल-जोल नहीं है. मैं बहुत ही बेबाक हूं, मैं कूटनीतिज्ञ नहीं हूं.

राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार बताए, कैसे की डील

यहां तक की मैं कूटनीति भी नहीं जानती हूं. मैं तीसरे विश्व युद्ध का कारण हो सकती हूं. मैं ऐसा नहीं करूंगी.’ इंदिरा नूई ने दो अक्टूबर को पेप्सिको की सीईओ का पद छोड़ दिया था. इसके बाद रेमन लगुआर्ता को नयी सीईओ बनाया गया है. नूयी 2019 तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी. नूयी ने पिछले 40 वर्ष से एक दिन में 18 से 20 घंटे काम करने के बाद अब आराम करने का फैसला किया है.

रायबरेली रेल हादसा: सात की मौत, डिब्बे के पटरी से उतरते ही मच गयी चीख-पुकार

उन्होंने कहा, ‘जब मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया तो मैं सोचती थी कि यह बहुत कठिन होगा. सुबह 4 बजे उठना और काम के लिए दौड़ना, दिन में 18-20 घंटे काम करना है. इसके अलावा मैंने पिछले 40 वर्षों में कुछ नहीं किया है.’ उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद मैंने महसूस किया कि काम के अलावा भी जिंदगी में बहुत कुछ है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel