[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सरकार के आश्वासन के बाद थमी रुपये की रिकॉर्ड गिरावट

सरकार के आश्वासन के बाद थमी रुपये की रिकॉर्ड गिरावट

0
सरकार के आश्वासन के बाद थमी रुपये की रिकॉर्ड गिरावट

मुंबई : वित्त मंत्रालय के आश्वासन के बाद बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.91 रुपये प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर से उबर गया और कारोबार के अंत में 51 पैसे सुधरकर 72.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की अधिक कीमतों को देखते हुए रुपया 72.91 के सर्वकालिक निम्न स्तर तक गिर गया था. कच्चे तेल की कीमत बढ़ने की वजह से देश में व्यापार घाटा बढ़ने की चिंता बढ़ गयी है.

इसे भी पढ़ें : रुपया 72.18 के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर, शुरुआती कारोबार में 45 पैसे गिरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हफ्ते के अंत में आर्थिक स्थिति का जायजा लेने की खबरों के बीच सरकार ने कहा कि घरेलू मुद्रा का अतार्किक स्तर तक अवमूल्यन नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे. इस बयान के बाद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की धारणा में सुधार हुआ. आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ट्वीट किया कि सरकार और आरबीआई यह सुनिश्चित करने के लिए वह हर कदम उठायेंगे, जिससे की रुपये को उसके अनुचित स्तर तक गिरने से रोका जा सके. ऐसा प्रतीत होता है कि आज का तकनीकी सुधार इसी को प्रतिबिंबित करता है.

देश का व्यापार घाटा 18.02 अरब डॉलर के करीब पांच साल के उच्च स्तर के मुकाबले अगस्त में घटकर 17.4 अरब डॉलर रह गया, जिससे बाजार धारणा और मजबूत हुई है. रुपया अपने ऐतिहासिक निम्न स्तर से उबरता हुआ दोपहर के कारोबार में 105 पैसे की तेजी के साथ 71.86 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया. कारोबार के अंतिम दौर में रुपये का लाभ कुछ कम हुआ, लेकिन इसके बावजूद यह 51 पैसे अथवा 0.70 फीसदी की तेजी दर्शाता 72.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो 25 मई के बाद एक दिन की सर्वाधिक तेजी को दर्शाता है.

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये के 73 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक गिरने की आशंका के पैदा होने की स्थिति में रिजर्व बैंक ने जोरदार तरीके से बाजार में हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा कि व्यापारियों और निवेशकों को बुधवार को आये मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों का भी इंतजार था, जो रुपये के लिए एक बड़ा उत्प्रेरक साबित हो सकता है.

इस बीच फाइनेंशल बेंचमार्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफबीआईएल) ने बुधवार के कारोबार की संदर्भ दर अमेरिकी मुद्रा के लिए 72.7549 रुपये प्रति डॉलर और यूरो के लिए 84.3244 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया था. ‘गणेश चतुर्थी’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और मुद्रा बाजार गुरुवार को बंद रहेंगे. अंतरमुद्रा कारोबार में पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में तेजी दर्ज हुई.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel