[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से सेंसेक्स 468 अंक गिरकर 38000 के नीचे

रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से सेंसेक्स 468 अंक गिरकर 38000 के नीचे

0
रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से सेंसेक्स 468 अंक गिरकर 38000 के नीचे

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 468 अंक या 1.22 फीसदी के नुकसान से 38,000 अंक से नीचे आ गया. रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने तथा चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ने से सेंसेक्स पर गहरा प्रभाव पड़ा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.65 अंक या 1.22 फीसदी के नुकसान से 37,922.17 अंक पर आ गया. यह इसकी 16 मार्च के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. उस दिन सेंसेक्स 509.54 अंक टूटा था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक या 1.30 फीसदी टूटकर 11,500 अंक से नीचे 11,438.10 अंक पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें : रुपये की गिरावट का सेंसेक्स पर बुरा असर, शुरुआती कारोबार में 90 अंक गिरा

कारोबार के दौरान निफ्टी 11,427.30 अंक के निचले स्तर तक भी गया. यह छह फरवरी के बाद निफ्टी की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. अमेरिका चीन के बीच व्यापार विवाद गहराने के बीच वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों से यहां भी बाजार धारणा प्रभावित हुई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह चीन से सभी तरह के आयात पर शुल्क लगाने की चेतावनी दी है. वहीं चीन ने कहा है कि यदि अमेरिका ऐसा कोई कदम उठाता है तो वह भी जवाबी कदम उठायेगा.

मूडीज ने सोमवार को कहा कि रुपये में लगातार गिरावट भारतीय कंपनियों के साख की दृष्टि से नकारात्मक है. इससे भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा. इस बीच, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 15.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 15 अरब डॉलर पर था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel