[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business भारत में हवाई टैक्‍सी सेवा पर विचार कर रहा है ”उबर”, शीर्ष अधिकारियों ने की मोदी से मुलाकात

भारत में हवाई टैक्‍सी सेवा पर विचार कर रहा है ”उबर”, शीर्ष अधिकारियों ने की मोदी से मुलाकात

0
भारत में हवाई टैक्‍सी सेवा पर विचार कर रहा है ”उबर”, शीर्ष अधिकारियों ने की मोदी से मुलाकात

नयी दिल्ली : कैब सेवा प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी उबर के शीर्ष अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और ‘उबर एलिवेट’ के तहत अपनी भविष्य की हवाई टैक्सी सेवा पर प्रस्तुति दी. उबर ने इसकी जानकारी दी.

उबर ने बयान में कहा कंपनी के एविएशन प्रोग्राम के प्रमुख एरिक एलिसन और उत्पाद प्रमुख (एविएशन) निखिल गोयल ने शुक्रवार को वैश्विक मोबिलिटी शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया कि कैसे यह सेवा प्रदूषण और जाम की समस्या को कम करके बहु-आयामी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था में योगदान कर सकती है.’

एलिसन ने प्रधानमंत्री को उबर एलिवेट के बारे में जानकारी दी और दिखाया कि उबर की भविष्य की हवाई सेवा कैसे क्षेत्र और दुनिया में रोमांच ला सकता है. एलिसन ने कहा, ‘उबर भारत को आगे बढ़ाने के लिए इस मिशन में सरकार के साथ मिल कर काम करने को प्रतिबद्ध है. मैं भारत में होने और दुनिया के दूरदर्शी नेताओं में से एक प्रधानमंत्री मोदी के साथ शहरी मोबिलिटी के भविष्य पर विचार-विमर्श करके बहुत उत्साहित हूं.’

उबर अपनी हवाई टैक्सी सेवा के लिये पांच वैश्विक स्थानों (जापान और फ्रांस) में भारत को शामिल करने का विचार कर रही है. इस तरह की सेवाओं को अगले पांच साल में शुरू करने के लिये देश में नियामकों के साथ चर्चा कर रही है. एलिसन ने कहा कि कंपनी मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों को संभावित उम्मीदवारों के रूप में विचार कर रही है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel