[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

0
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

मुंबई : रुपये में सुधार और कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों को चुनिंदा लिवाली का समर्थन मिला. आरंभिक कारोबार में बीएसई 30 का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्स 164.46 अंक यानी 0.43 प्रतिशत सुधर कर 38,182.77 पर खुला था. लेकिन थोड़ी देर बाद यह सुधार 48.46 तक यानी 0.13 फीसदी तक सिमट गया और सेंसेक्स 38,066.87 पर चल रहा था.

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.20 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधर कर 11,482.15 पर था. रुपया सुबह डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की तेजी में था. पिछले छह दिनों में सेंसेक्स में कुल मिला कर 878.32 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी. विदेशी विनिमय बाजार में रुपया गुरुवार की शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले 9 पैसे मजबूती के साथ 71.66 प्रति डॉलर पर चल रहा था.

डीलरों के मुताबिक निर्याताओं और बैंकों ने डालर की बिकवाली बढ़ा रखी थी. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी से भी रुपये को लेकर धारणा सुधरी लग रही थी. बुधवार को रुपया 17 पैसे गिर कर 71.75 प्रति डालर के नये न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel