[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स नीचे आया

शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स नीचे आया

0
शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स नीचे आया

मुंबई: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर 38,989.65 अंक पर पहुंच गया. लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रहा. अगस्त के वायदा एवं विकल्प खंड के निपटान से पहले शॉर्ट कवरिंग तथा मिले-जुले एशियाई रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.02 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,989.65 अंक कीनयी ऊंचाई पर पहुंच गया. कल कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,938.91 अंक की ऊंचाई पर पहुंचा था.

हालांकि, बाद में सेंसेक्स कुछ नीचे आया और 9:45 बजे तक यह 38,896.02 अंक पर लगभग स्थिर था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 14.70 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,753.20 अंक पर पहुंच गया.

शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे टूटकर 70.32 प्रति डॉलर पर

मुंबई : अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में आज आयातकों की डॉलर मांग से शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे टूटकर 70.32 प्रति डॉलर पर आ गया. कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की ताजा डॉलर मांग तथा विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से रुपया प्रभावित हुआ. कल के कारोबार में रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 70.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel