[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शेयर बाजार में छायी हरियाली, सेंसेक्स रिकॉर्ड 352 अंकों की उछाल के साथ 37,000 अंक के पार

शेयर बाजार में छायी हरियाली, सेंसेक्स रिकॉर्ड 352 अंकों की उछाल के साथ 37,000 अंक के पार

0
शेयर बाजार में छायी हरियाली, सेंसेक्स रिकॉर्ड 352 अंकों की उछाल के साथ 37,000 अंक के पार

मुंबई : बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को सावन आने के पहले गुरु पूर्णिमा के दिन हरियाली छायी हुई नजर आयी. सेंसेक्स 352 अंक की छलांग के साथ पहली बार 37,000 अंक के स्तर के ऊपर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ऐतिहासिक 11,200 अंक के स्तर को पार कर गया. उपभोग तथा पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार में तेजी का सिलसिला कायम रहा. यह सप्ताह सेंसेक्स के लिए काफी अच्छा रहा है. सप्ताह के पांचों कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स 45 अंक चढ़कर नयी ऊंचाई पर, निफ्टी स्थिर, रिकाॅर्ड स्तर से नीचे आया

बीएसई के आईटी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी खंडों के सूचकांक लाभ में रहे. सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी में सबसे अधिक 5.24 फीसदी का लाभ रहा और कंपनी का शेयर 302.20 रुपये पर पहुंच गया. जून तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 10 फीसदी बढ़कर 2,818.68 करोड़ रुपये रहा है. आईटीसी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे छोड़ दिया है और वह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से चौथे स्थान पर पहुंच गयी है.

ब्रोकरों ने कहा कि सेंसेक्स की कुछ बड़ी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजों, अमेरिका यूरोपीय संघ के बीच व्यापार को लेकर तनाव कम होने तथा विदेशी पूंजी के प्रवाह से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन नये रिकॉर्ड पर बंद हुआ. एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, धातु, तेल एवं गैस, दूरसंचार और बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान का नया रिकॉर्ड स्तर 37,368.62 अंक छुआ. अंत में सेंसेक्स 352.21 अंक या 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 37,336.85 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.

गुरुवार को सेंसेक्स ने 36,984.64 अंक का रिकॉर्ड बनाया था. सेंसेक्स 36,000 से 37,000 अंक के स्तर पर करीब छह महीनों 23 जनवरी से 27 जुलाई के दौरान पहुंचा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान का नया उच्चस्तर 11,283.40 अंक छुआ. अंत में यह 111.05 अंक या 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 11,278.35 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. गुरुवार को निफ्टी ने 11,167.30 अंक का रिकॉर्ड बनाया था.

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 840.48 अंक या 2.30 फीसदी तथा निफ्टी में 268.15 अंक या 2.44 फीसदी का लाभ दर्ज हुआ. इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 2,453.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,716.04 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों में अच्छी वृद्धि दर्ज हुई है. वैंश्विक मोर्चे पर यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने महत्वपूर्ण दरों में बदलाव नहीं किया है, जबकि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार को लेकर तनाव कम हुआ है. सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में टाटा मोटर्स 3.56 फीसदी, टाटा स्टील 2.71 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 2.62 फीसदी, बजाज ऑटो 2.24 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.85 फीसदी, हीरो मोटोकार्प 1.79 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.73 फीसदी, भारती एयरटेल 1.23 फीसदी, वेदांता 1.15 फीसदी तथा एचडीएफसी 1.02 फीसदी चढ़ गये.

वहीं दूसरी ओर, पावर ग्रिड का शेयर 1.72 फीसदी नीचे आया. अडाणी पोर्ट्स में 1.44 फीसदी, कोल इंडिया में 1.04 फीसदी, टीसीएस में 1.03 फीसदी, मारुति सुजुकी में 0.86 फीसदी, ओएनजसी में 0.71 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.64 फीसदी, एमएंडएम में 0.36 फीसदी, इन्फोसिस में 0.05 फीसदी तथा एसबीआई में 0.03 फीसदी का नुकसान रहा. मिडकैप और स्मालकैप में 0.95 फीसदी तक की बढ़त रही.

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 0.56 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 0.08 फीसदी लाभ में रहे. हालांकि, शंघाई कंपोजिट में 0.30 फीसदी का नुकसान रहा. सिंगापुर में 0.11 प्रतिशत की गिरावट आयी. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार ऊपर चल रहे थे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel