[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business BSNL के उपभोक्ता बिना सिम के ही किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फोन, जानिये…

BSNL के उपभोक्ता बिना सिम के ही किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फोन, जानिये…

0
BSNL के उपभोक्ता बिना सिम के ही किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फोन, जानिये…

नयी दिल्ली : मोबाइल फोन चलाने के लिए सिम लेना भी किसी झंझट से कम नहीं. खासकर, यदि आप सरकारी दूरसंचार कंपनी की सेवा और सिम लेना तो और भी जहमत वाला काम हैख् मगर अब मोबाइल का उपयोग करने वालों को सिम लेने की जरूरत ही नहीं है और न ही इसके लिए जहमत उठाने की दरकार. सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने एक ऐसी सेवा की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से उसके उपभोक्ता बिना सिम के ही किसी भी नेटवर्क पर फोन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक खास प्रकार के एप को डाउनलोड करना होगा.

इसे भी पढ़ें : बीएसएनएल ऑफर: 99 रुपये में अनलिमिटेड बातें, जानें क्या है ‘घर वापस’ स्कीम

दरअसल, सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने बुधवार को देश की पहली इंटरनेट टेलीफोन सेवा की शुरुआत की है. अब उसके ग्राहक उसके ‘विंग्स’ मोबाइल एप से देशभर में किसी भी टेलीफोन नंबर पर कॉल कर सकेंगे. इससे पहले मोबाइल एप पर कॉल करने की सुविधा किसी विशिष्ट एप के जरिये आपस में ही कर सकते थे, लेकिन अब एप से किसी भी टेलीफोन नंबर पर कॉल किया जा सकेगा.

इस सेवा की शुरुआत करते हुए दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मौजूदा प्रतिस्पर्धी माहौल में बीएसएनएल का बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाना एक सराहनीय काम है. इंटरनेट टेलीफोन सेवा शुरू करने के लिए मैं बीएसएनएल के प्रबंधन को बधाई देता है. यह सेवा उपभोक्ताओं को बिना सिम के कॉल करने की सुविधा देगी. इस सेवा का उपयोग कर बीएसएनएल के उपभोक्ता देश में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे.

इसे वह बीएसएनएल वाई-फाई या किसी अन्य सेवा प्रदाता के इंटरनेट का प्रयोग कर उपयोग कर सकते हैं. दूरसंचार विभाग में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई दूरसंचार आयोग ने वैध दूरसंचार लाइसेंस रखने वाली कंपनियों को एप आधारित कॉल सेवा देने की अनुमति प्रदान की है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel