[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business लिवाली से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 116 अंक चढ़ा

लिवाली से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 116 अंक चढ़ा

0
लिवाली से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 116 अंक चढ़ा

मुंबई: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच अधिकतर समूहों में लिवाली होने से सेंसेक्स 42 अंक की गिरावट में खुलने के बाद आज शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाने में कामयाब रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.29 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की मजबूती लेकर शुरुआती कारोबार में 35,690.84 अंक पर रहा. पिछले दिवस यह 70.85 अंक कमजोर रहा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 33.65 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त लेकर 10,783.40 अंक पर रहा. कारोबारियों के मुताबिक विदेशी बाजारों में मिश्रित रुख तथा ताजा लिवाली के कारण निवेशकों में भरोसा लौटा. एफएमसीजी को छोड़ सारे समूहों के शेयर सकारात्मक रहे. विदेशी स्तर पर एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.67 प्रतिशत की बढ़त में रहा. हांग कांग का हैंग सेंग 0.30 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.68 प्रतिशत की गिरावट में रहे. अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज कल 0.75 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel