[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business LPG सिलेंडर 2.71 रुपये महंगे, बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 55 रुपये बढ़े

LPG सिलेंडर 2.71 रुपये महंगे, बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 55 रुपये बढ़े

0
LPG सिलेंडर 2.71 रुपये महंगे, बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 55 रुपये बढ़े

नयी दिल्ली : सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.71 रुपये महंगा हो गया है, जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 55.50 रुपये बढ़ा दी गयी है. एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय दरों में तेजी और रुपये में गिरावट इसकी वजह बतायी गयी है. खुदरा तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत शनिवार मध्य रात्रि से 493.55 रुपये हो जायेगी.

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने के औसत बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के आधार पर एलपीजी की कीमत में संशोधन करती हैं. बयान में कहा गया है कि बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम पर जीएसटी की गणना से इसके दाम बढ़े हैं.

वैश्विक बाजार में दाम बढ़ने से बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 55.50 रुपये बढ़ जाता है. उच्च वैश्विक दरों के परिणामस्वरूप, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 55.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ जायेगी. इंडियन ऑयल ने बयान में कहा, ‘शेष बचे 52.79 रुपये (55.50-2.71 रुपये) ग्राहकों को क्षतिपूर्ति के रूप में उनके बैंक खाते में स्थानांतरित किये जायेंगे.

इस प्रकार, जुलाई 2018 में ग्राहकों के बैंक खातों में सब्सि़डी हस्तांतरण बढ़कर 257.74 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है, जो कि जून 2018 में 204.95 पैसे प्रति सिलेंडर था. इस प्रकार सब्सिडी वाले एलपीजी ग्राहक एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय दरों में वृद्धि से सुरक्षित हैं. सब्सिडी वाले आम उपभोक्ता को साल में 14.2 किलो के 12 सिलेंडर सब्सिडी के तहत मिलते हैं. इसके बाद उन्हें बाजार कीमत या बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीदना होता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel