[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ICICI बैंक की सफाई चंदा कोचर को छुट्टी पर नहीं भेजा गया, वे वार्षिक छुट्टी पर हैं

ICICI बैंक की सफाई चंदा कोचर को छुट्टी पर नहीं भेजा गया, वे वार्षिक छुट्टी पर हैं

0
ICICI बैंक की सफाई चंदा कोचर को छुट्टी पर नहीं भेजा गया, वे वार्षिक छुट्टी पर हैं


मुंबई :
आईसीआईसीआई बैंक ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर को छुट्टी पर जाने का आदेश दिया गया है. बैंक की ओर से कहा गया है कि वे अपनी वार्षिक छु्ट्टी पर हैं. बैंक ने इस बात से भी इनकार किया है कि चंदा कोचर के वारिस की खोज की जा रही है.

गौरतलब है कि कल ऐसी खबरें आयीं थी कि एक व्हिसलब्लोअर द्वारा लगाये गये आरोपों की बैंक जांच करायेगा. जिसके बाद कयास का दौर चल पड़ा. लेकिन बैंक ने इस बात से इनकार किया है कि उन्हें हटाने की कोई कवायद बैंक में चल रही है.

आईसीआईसी बैंक की ओर से कल यह स्पष्ट किया गया था कि बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ एक ‘व्हिसलब्लोअर’ द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच करायी जायेगी. आईसीआईसीआई बैंक ने एक रेग्युलेटरी के जरिये बताया कि यह जांच एक स्वतंत्र व्यक्ति की अध्यक्षता में होगी.

लोन देने वाले बोर्ड ने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई आडिट कमेटी करेगी. यह कमेटी जांच करने वाले व्यक्ति की नियुक्ति करेगी और कितने दिनों में यह जांच पूरी होगी इसका भी निर्धारण किया जायेगा. आडिट कमेटी जांच अधिकारी को कानूनी सहायता भी उपलब्ध करायेगी. जांच में तमाम ईमेल और रिकॉर्ड को भी लाया जायेगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel