[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर, निवेश की रफ्तार बढ़ेगी, CII ने जतायी उम्मीद

अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर, निवेश की रफ्तार बढ़ेगी, CII ने जतायी उम्मीद

0
अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर, निवेश की रफ्तार बढ़ेगी, CII ने जतायी उम्मीद

नयी दिल्ली : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री और आॅर्डरों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रहा है. यह इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधर रही है और निवेश रफ्तार पकड़ रहा है. CII के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कहा कि सतत संरचनात्मक सुधारों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है और एक बड़ी अर्थव्यवस्था की हालत सुधर रही है.

मित्तल ने कहा, ‘विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में बिक्री और आॅर्डर उल्लेखनीय रूप से बढ़ रहे हैं, जो बेहतर क्षमता इस्तेमाल तथा निवेश बढ़ने की उम्मीद जगाते हैं. गैर टिकाऊ उपभोक्ता सामान, दोपहिया और ट्रैक्टर क्षेत्रों में ग्रामीण मांग में सुधार हुआ है. ठोस वृहद आर्थिक प्रबंधन की वजह से वृद्धि और निवेश को प्रोत्साहन मिला है. क्षमता विस्तार के लिए निवेश की स्थितियां सुधरी हैं.’

बयान में कहा गया है कि सरकार के कई अभियान मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य रफ्तार पकड़ रहे हैं. साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति भी सुधर रही है. माॅनसून सामान्य रहने की उम्मीद है. CII का अनुमान है कि वर्ष 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 7.3 से 7.7 प्रतिशत रहेगी. CII ने कहा कि पूंजीगत सामान क्षेत्र में सतत सुधार हो रहा है और आॅर्डर बढ़ रहे हैं. चालू वित्त वर्ष में निर्यात भी तेज रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel