[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PNB घोटाला: नीरव मोदी का पत्र पीएनबी के नाम, कहा- अब मैं नहीं चुका सकता कर्ज…

PNB घोटाला: नीरव मोदी का पत्र पीएनबी के नाम, कहा- अब मैं नहीं चुका सकता कर्ज…

0
PNB घोटाला: नीरव मोदी का पत्र पीएनबी के नाम, कहा- अब मैं नहीं चुका सकता कर्ज…

मुंबई: पीएनबी घोटाले के मास्टरमाइंड नीरव मोदी ने मामले को लेकर पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजमेंट को एक पत्र लिखा है. पत्र में उसने कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक ने इस मामले को सार्वजनिक करके उससे बकाया राशि वसूलने के सारे रास्ते बंद कर लिये हैं. नीरव मोदी ने पत्र के माध्‍यम से यह भी दावा किया है कि पीएनबी जितनी बकाया रकम बता रहा है, वो राशि इससे बहुत कम है. मोदी ने बीते 15/16 फरवरी को बैंक मैनेजमेंट को यह पत्र लिखा है जिसमें उसने अपने इरादों के बारे में बताया है. पत्र में नीरव मोदी ने कहा है कि उसके पास 5,000 करोड़ रुपये से भी कम का बकाया है.

बैंक मैनेजमेंट को लिखे पत्र में नीरव मोदी ने कहा है कि मामले की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद मेरी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी और संपत्ति जब्त करने का सिलसिला जारी है. जिस वजह से बैंकों का बकाया राशि चुकाने की मेरी क्षमता खत्म हो चुकी है. नीरव मोदी ने कहा कि 13 फरवरी को की गयी मेरी पेशकश के बाद भी बैंक ने जानकारी 15 फरवरी को सार्वजनिक कर दी. बैंक की इस कार्रवाई ने मेरे ब्रांड और मेरे कारोबार को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिस वजह से अब बकाया राशि वसूलने की बैंक की क्षमता सिमट कर रह गयी है.

बैंक को लिखे पत्र में नीरव मोदी ने बैंक अधिकारियों के साथ अपनी और अपने प्रतिनिधियों की बातचीत का हवाला भी देने का काम किया है. इसके अलावा पत्र में उसने विगत 13 और 15 फरवरी को भेजे अपने ई-मेल का भी उल्लेख किया है. नीरव मोदी ने इस घोटाले के सार्वजनिक होने से पहले ही अपने परिवार के साथ जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़ दिया था. देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी ने 14 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को इस संबंध में जानकारी दी थी जिसके बाद उसके शेयर में काफी गिरावट दर्ज की गयी. पीएनबी ने जानकारी दी थी कि मुंबई के ब्राडी हाउस शाखा में करीब 11,500 करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel