[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Good news : महज एक SMS के जरिये असली या फिर नकली उत्पादों का चल जायेगा पता

Good news : महज एक SMS के जरिये असली या फिर नकली उत्पादों का चल जायेगा पता

0
Good news : महज एक SMS के जरिये असली या फिर नकली उत्पादों का चल जायेगा पता

नयी दिल्ली : बाजार में नकली उत्पादों से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब आप सिर्फ एसएमएस भेजकर यह पता लगा सकते हैं कि उत्पाद असली है या नकली. अमेरिकी कंपनी फार्मासेक्योर ने भारत समेत कुछ देशों में संबंधित कंपनियों के साथ मिलकर इस दिशा में पहल की है. शुरुआत में कंपनी ने यह सुविधा दवाओं के मामले में शुरू की थी. बाद में रोजमर्रा के उपयोग के सामान (एफएमसीजी), इलेक्ट्रॉनिक्स, सौंदर्य प्रसाधन जैसे उत्पादों के लिए यह सेवा शुरू की गयी. इसके लिए कंपनी ने प्रोडक्टसेक्योर के नाम से एक अलग इकाई बनायी.

इसे भी पढ़ें : शराब असली या नकली, मोबाइल एप बतायेगा

कंपनी के अनुसार, आप एसएमएस के अलावा मोबाइल एप भी पर उत्पाद का ‘बारकोड’ डालकर या वेबसाइट के जरिये यह पता लगा सकते हैं कि वस्तु असली है या नकली. फार्मासेक्योर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नकूल पसरीचा ने इस बारे में कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में नकली उत्पाद बढ़ रहे हैं. इससे न केवल ब्रांड की विश्वसनीयता और कंपनी की आय प्रभावित होती है, बल्कि सरकारों को करोड़ों रुपये के कर का भी नुकसान होता है. नकली उत्पाद लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है.

उन्होंने उद्योग मंडल फिक्की के एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि नकली उत्पादों के कारण भारत सरकार को लगभग 39,000 करोड़ रुपये के कर राजस्व का नुकसान होता है. एसएमएस अथवा एप के काम करने के तरीके के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हम कंपनियों के साथ गठजोड़ कर उत्पाद के प्रत्येक बैच पर विशिष्ट कोड डालते हैं. इसके अलावा, बैच संख्या, वस्तु के खराब (एक्सपायरी) होने की तारीख का भी उस पर जिक्र होता है. साथ ही, हम उस पर फोन नंबर डालते हैं. ग्राहक संबंधित उत्पाद के कोड को टाइप कर अगर उस नंबर पर एसएमएस भेजता है, तो उसके मोबाइल पर तुरंत संदेश आता है कि वह उत्पाद असली है या नकली.

पसरीचा ने कहा कि कंपनी जो भी जानकारी साझा करना चाहेगी, यानी अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी), ‘एक्सपायरी’ तारीख आदि समेत सभी जानकारी एसएमएस के जरिये ग्राहकों को मिल जायेगी. यह पूछे जाने पर कि भारत में इसको लेकर किन-किन कंपनियों से गठजोड़ हुआ है? इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तार और केबल बनाने वाली पॉलीकैब, औषधि कंपनी यूनिकेम तथा राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ गठजोड़ हुआ है. इसके अलावा, रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली इकाइयों के साथ भी गठजोड़ के लिए बातचीत चल रही है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel