[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business लिवाली से शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर पहली बार 35,000 के पार

लिवाली से शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर पहली बार 35,000 के पार

0
लिवाली से शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर पहली बार 35,000 के पार

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक बुधवार 310 अंक उछलकर पहली बार 35,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ. वहीं, चौतरफा लिवाली से एनएसई निफ्टी भी अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 310.77 अंक या 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 35,081.82 अंक पर बंद हुआ.

इससे पहले, सेंसेक्स 15 जनवरी को 34,843.51 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान यह ऊपर में 35,118.61 अंक तक चला गया था. सेंसेक्स 17 कारोबारी सत्रों में 34,000 से 35,000 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स 26 दिसंबर को 34,000 अंक पर पहुंचा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.10 अंक या 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 10,788.55 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, 15 जनवरी को यह 10,782.65 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 10,803 अंक तक चला गया था.

कारोबारियों के अनुसार, सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अतिरिक्त कर्ज की जरूरत को 50,000 करोड़ रुपये से कम कर 20,000 करोड़ रुपये कर दिया है. इससे धारणा को बल मिला.

अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 693.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 246.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel