[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आधार से जुड़े निजता की सुरक्षा के ढांचे को और मजबूत करने को सरकार तैयार : जेटली

आधार से जुड़े निजता की सुरक्षा के ढांचे को और मजबूत करने को सरकार तैयार : जेटली

0
आधार से जुड़े निजता की सुरक्षा के ढांचे को और मजबूत करने को सरकार तैयार : जेटली

नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि सरकार आधार के तहत निजता के अधिकार की व्यवस्था को बेहतर बनाने के किसी भी सुझाव पर विचार करने को हमेशा तैयार रहेगी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि निजता के अधिकार का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निपट जायेगा.

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है

वित्तमंत्री ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि मुझे लगता है कि यदि कल आपके सामने ऐसी स्थिति हो, जहां न्यायालय या किसी सार्वजनिक व्यक्ति या संसद ने प्रौद्योगिकी के विकास के साथ निजता के अधिकार की सुरक्षा को बेहतर बनाने का कोई तौर-तरीका सुझाता है, तो यह कोई विपरीत बात बिलकुल नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि इसलिए किसी भी समय किसी भी सरकार को इसे (इस तह के सुझाव को) विपरीत बात के रूप में नहीं देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि आधार की अवधारणा विकसित हो रहा है. उनका मानना है कि आधार के बारे में अभी अंतिम रूप से कोई बात नहीं कही गयी है.

जेटली ने कहा कि सरकार आधार के साथ आगे भी हर ऐसे सुधार के लिए तैयार है, जिससे यह मजबूत हो. उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि इस सरकार ने जो किया है, वह पिछली सरकार द्वारा शुरू किये गये काम से एक बेहतर है.

उन्होंने कहा कि (योजनाओं को) आधार को जोड़ने से सरकार को भारी बचत हुई है. उन्होंने कहा कि कितनी बचत हुई है, उसका एक मोटा अनुमान है जो बढ़ रहा है और आगे बढ़ता रहेगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel