[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि को चिदंबरम ने सराहा, बोले – गिरावट वाले रुख पर लगा विराम

दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि को चिदंबरम ने सराहा, बोले – गिरावट वाले रुख पर लगा विराम

0
दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि को चिदंबरम ने सराहा, बोले – गिरावट वाले रुख पर लगा विराम

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को दूसरी तिमाही की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बढ़ने का स्वागत किया. साथ ही, यह भी कहा कि गिरावट वाले रुख पर विराम लगा है, किंतु किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अगली तीन-चार तिमाही के आंकड़ों का इंतजार किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः मोदी सरकार को बड़ी राहत, दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसदी से बढ़कर 6.3 फीसदी पर पहुंचा

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि प्रसन्न हूं कि जुलाई-सितंबर तिमाही में 6.3 फीसदी की विकास दर दर्ज की गयी है. यह पिछली पांच तिमाहियों से आ रहे गिरावट के रुख पर विराम है. उन्होंने कहा कि किंतु अभी हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह विकास दर में बढ़ने के रुख को दर्शाता है. हमें अगली तीन-चार तिमाहियों की प्रतीक्षा करनी चाहिए. उसके बाद ही हम किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं.

चिदंबरम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जबकि भारत ने वर्तमान वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में 6.3 फीसदी की विकास दर दर्ज की है. पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि 6.3 फीसदी मोदी सरकार के वादे से बहुत कम है तथा सुव्यवस्थित भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावना से काफी नीचे है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel