[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business LPG की कीमतों में फिर से 1.5 रुपये की बढ़ोतरी, सब्सिडी समाप्‍त करने की कवायद

LPG की कीमतों में फिर से 1.5 रुपये की बढ़ोतरी, सब्सिडी समाप्‍त करने की कवायद

0
LPG की कीमतों में फिर से 1.5 रुपये की बढ़ोतरी, सब्सिडी समाप्‍त करने की कवायद

विमान ईंधन छह प्रतिशत महंगा हुआ

नयी दिल्ली : विमान ईंधन एटीएम के दाम छह प्रतिशत बढ़ गये हैं. अगस्त से यह जेट ईंधन कीमतों में लगातार तीसरी बढ़ोतरी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में मजबूती की वजह से यहां भी एटीएफ के दाम बढ़ी हैं. दिल्ली में अब एटीएफ का दाम 3,025 रुपये बढ़कर 53,045 रुपये प्रति किलोलीटर होगा. अभी तक इसकी कीमत 50,020 रुपये प्रति किलोलीटर है. इंडियन आयल कॉरपोरेशन ने नये मूल्यों की जानकारी दी है. इससे पहले एक सितंबर को एटीएफ कीमतों में चार प्रतिशत या 1,910 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी.

इसके अलावा रसोई गैस (एलपीजी) के दाम 1.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाये गये हैं. सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी समाप्त करने के लिए हर महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. आईओसी ने कहा कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 488.68 रुपये होगा. अभी तक यह 487.18 रुपये है.

इससे पहले एक सितंबर को एलपीजी के दाम सात रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाये गये थे. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 जुलाई को लोकसभा को सूचित किया था कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम हर महीने चार रुपये बढ़ाने को कहा है जिससे अगले साल मार्च तक सारी सब्सिडी समाप्त की जा सके.

एक अगस्त को सिलेंडर के दाम 2.31 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाये गये थे. सूत्रों का कहना है कि इसी के मद्देनजर एक सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियों ने अधिक मूल्यवृद्धि की है. पिछले साल जुलाई से मासिक वृद्धि की योजना लागू होने के बाद से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 69.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ चुका है.

जून, 2016 में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 419.18 रुपये था. सरकार ने इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम दो रुपये मासिक (वैट शामिल नहीं) बढ़ाने को कहा था. अब सब्सिडी को शून्य पर लाने के लिए इसे चार रुपये कर दिया गया है. बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम भी डेढ़ रुपये बढ़ाकर 599 रुपये कर दिया गया है. इससे पहले एक सितंबर को इसका दाम 73.5 रुपये बढाकर 597.50 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel