[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अब घर बैठे चेक करें आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं, ये हैं सबसे आसान तरीके

अब घर बैठे चेक करें आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं, ये हैं सबसे आसान तरीके

0
अब घर बैठे चेक करें आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं, ये हैं सबसे आसान तरीके

सरकार ने बैंक सहित सभी वित्तीय संस्थानों के लिएआधार को जरूरी कर दिया है. एक जून 2017 को जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक बैंक खातों को आधाार से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2017 निर्धारित की गयी है. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं कि नहीं. हो सकता है कि आप अपना आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने के लिए दिये हो लेकिन किसी कारणवश यह लिंक नहीं हो पाया है. इस परिस्थिति में हम आपको तरकीब बताते हैं जिसके जरिये आप आसानी से जान पायेंगे कि आपका आधार बैंक खाते से जुड़ा है कि नहीं

  • सबसे पहले आप आधार के वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाइये
  • वहां Check your Aadhaar and Bank Account Linking Status क्लिक कीजिए
  • यहां अपना आधार नंबर और दिया गया सिक्‍योरिटी कोड डालिए
  • अब सबमिट बटन पर जैसे ही क्लिक करेंगे.
  • आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानि OTP आएगा
  • OTP दाखिल करने के बाद अब लॉग-इन बटन पर क्लिक कीजिए
  • लॉग-इन करने के बाद यहां आपको साफ नजर आएगा कि किन बैंक अकाउंट्स के साथ आपका आधार लिंक्‍ड है.

मोबाइल के मैसेज से कैसे जान सकते हैं अपने आधार के लिकिंग का स्टेटस

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करें
  • अब 12 अंकों का अपना आधार नंबर डालें
  • यह सुनिश्चित करें कि आपने सही आधार नंबर ही डाला है
  • कंफर्मेशन के बाद यह आपको बताएगा कि बैंक अकाउंट आधार से लिंक्‍ड है या नहीं
गौरतलब है कि यहां आपको सिर्फ उसी बैंक खाते के बारे में जानकारी मिलेगी जिसे आपने हाल ही में आधार से लिंक करवाया है. वहीं मैसेज सर्विस से आधार के लिंक की जानकारी उसी मोबाइल नंबर से मिलेगी. जो नंबर खाता खुलवाते वक्त दर्ज था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel