[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई में बाजार मजबूत, सेंसेक्स 124 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,900 के पार

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई में बाजार मजबूत, सेंसेक्स 124 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,900 के पार

0
रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई में बाजार मजबूत, सेंसेक्स 124 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,900 के पार

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवारको 124 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज का तिमाही परिणाम बेहतर रहने तथा बोनस शेयर जारी करने की घोषणा से निवेशकों में उत्साह के बीच यह मजबूती आयी. इसके अलावा विप्रो और इंडियन बैंक की मजबूत आय से निवेशकों का उत्साह बढ़ा. तीस शेयरोंवाला सेंसेक्स 124.49 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,028.89 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में गुरुवारको 50.95 अंक की गिरावट आयी थी. बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखनेवाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.76 प्रतिशत मजबूत हुआ. पचास शेयरोंवाला एनएसइ निफ्टी भी 41.95 अंक या 0.42 प्रतिशत मजबूत होकर 9,915.25 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 9,924.70 से 9,838 अंक के दायरे में रहा. सप्ताह के दौरान सेंसेक्स कुल मिला कर 8.14 अंक या 0.02 प्रतिशत तथा निफ्टी 28.90 अंक या 0.29 प्रतिशत मजबूत हुआ.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘जियो के मौजूदा विस्तार तथा अनूठी योजनाओं से बाजार में उत्साह रहा. इसके अलावा आइटी तथा निजी बैंकों में निरंतर लिवाली से बाजार उतार-चढ़ाव से बाहर आया और तेजी के साथ बंद हुआ.’ देश की तीसरी सबसे बड़ी आइटी कंपनी विप्रो का शेयर सर्वाधिक 6.47 प्रतिशत मजबूत हुआ. कंपनी का तिमाही परिणाम बेहतर रहने से शेयर में मजबूती आयी. कंपनी निदेशक मंडल ने 11,000 करोड़ रपये के शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी. जिन अन्य प्रमुख शेयरों में अच्छी तेजी आयी, उसमें कोल इंडिया (2.66 प्रतिशत), कोटक बैंक (1.90 प्रतिशत), टीसीएस (1.87 प्रतिशत) तथा इंफोसिस (1.11 प्रतिशत) शामिल हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40वीं सालाना आम बैठक में 4जी फीचर फोन पेश किये जाने की घोषणा से दूरसंचार कंपनियों के शेयरों पर असर पड़ा. सर्वाधिक नुकसान में भारती एयरटेल रही और यह 2.05 प्रतिशत नीचे आया. आइडिया सेल्यूलर और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 3.32 प्रतिशत तक की गिरावट आयी. व्यापारियों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजे तथा माॅनसून की प्रगति से बाजार में लाभ का अनुकूल माहौल बना. वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का रुख रहा. यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रोत्साहन नीति में बदलाव की घोषणा नहीं होने से बाजार पर असर पड़ा. हालांकि, यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel