[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business एपल ने आईफोन आैर मैक के दाम में की भारी कटौती, जानिये भारत में आर्इफोन प्लस की कितनी है कीमत…?

एपल ने आईफोन आैर मैक के दाम में की भारी कटौती, जानिये भारत में आर्इफोन प्लस की कितनी है कीमत…?

0
एपल ने आईफोन आैर मैक के दाम में की भारी कटौती, जानिये भारत में आर्इफोन प्लस की कितनी है कीमत…?

नयी दिल्ली: आर्इटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एपल ने एक जुलाई से भारत में अपने उत्पादों आईफोन, आईपैड और मैक के दामों में कटौती की है. कंपनी का इरादा हाल में लागू वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मिले लाभ का स्थानांतरण ग्राहकों को देना है. एपल के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में सबसे महंगा उपकरण आईफोन प्लस (256 संस्करण) का दाम अब घटकर 85,400 रुपये रह गया है. यह पहले के 92,000 रुपये की कीमत से 6,600 रुपये कम है. इसी तरह आईफोन एसई (128जीबी) का दाम 2,200 रुपये कम होकर 35,000 रुपये रह गया है.

इस खबर को भी पढ़ेंः जल्दी करें, एप्पल आईफोन-6 पर मिल रहा है 7,000 रुपये का डिस्काउंट

कंपनी की वेबसाइट पर जो नयी कीमतें दी गयी हैं, वे पूर्व की आईफोन कीमतों से 7.2 फीसदी कम हैं. इसी तरह 12.9 इंच के आईपैड (512 जीबी) की कीमत एक लाख रुपये से घटकर 97,000 रुपये रह गयी है. एपल ने इस पर टिप्पणी नहीं की कि उसके उत्पादों के दामों में कटौती जीएसटी की वजह से की गयी है या इसके पीछे कोई और कारण है.

जीएसटी में एपल के स्मार्टफोन पर 12 फीसदी का कर लगेगा. अभी तक इन पर राज्यों के हिसाब से 8 से 18 फीसदी की दर से कर लगता था. मजे की बात यह भी है कि सरकार ने मोबाइल फोन और कुछ निश्चित कलपुर्जों पर 10 फीसदी का मूल सीमा शुल्क लगाया है. इसके पीछे उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देना है. हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि घरेलू माइक्रोमैक्स और लावा जैसी कंपनियां जीएसटी की वजह से कीमतों में संशोधन करेंगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel