[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फेसबुक ने नयी ऊंचाइयों को छुआ, यूजर्स की संख्या दो अरब के पार

फेसबुक ने नयी ऊंचाइयों को छुआ, यूजर्स की संख्या दो अरब के पार

0
फेसबुक ने नयी ऊंचाइयों को छुआ, यूजर्स की संख्या दो अरब के पार

ह्यूस्टन : फेसबुक ने एक नयी उपलब्धि हासिल की है. इस सोशल नेटवर्क पर मासिक आधार पर सक्रिय प्रयोगकर्ताओं की संख्या दो अरब के आंकड़े को पार कर गई है. कंपनी ने कहा कि उसने करीब पांच साल पहले एक अरब का आंकड़ा छुआ था.

कंपनी के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी ने फेसबुक पोस्ट पर कहा, ‘ ‘आपके साथ यह यात्रा सम्मान की बात है. ‘ ‘ फेसबुक के प्रयोगकर्ताओं की संख्या किसी भी एक देश की आबादी से अधिक और सात में से छह महाद्वीपों से अधिक है. यह दुनिया की 7.5 अरब की आबादी के 25 प्रतिशत से अधिक है.

फेसबुक के अनुसार सक्रिय प्रयोगकर्ताओं से आशय उन लोगों से है जो उसकी वेबसाइट या मोबाइल उपकरण के जरिये पिछले 30 दिन में उसके प्लेटफार्म पर गए हैं. इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं जो इन्साटाग्राम या व्हाट्सएप नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं लेकिन फेसबुक का प्रयोग नहीं करते. इस साल 31 मार्च तक फेसबुक सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 1.94 अरब थी. एक साल पहले की तुलना में यह 17 प्रतिशत अधिक है. अक्तूबर, 2012 में फेसबुक ने एक अरब के आंकड़े को छुआ था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel