Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Day 7: फिल्म ने अब तक कमाए कितने करोड़? जानिए डे 7 का रिपोर्ट

Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Day 7: ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ की कमाई दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ गई है. भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी इस फिल्म के 7वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

By Divya Keshri | May 14, 2026 12:07 PM

Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Day 8: ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. पहले हफ्ते में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने वाली इस पौराणिक फिल्म की कमाई अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है. हालांकि फिल्म अभी भी देशभर के सिनेमाघरों में चल रही है. हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन को भव्य विजुअल्स और भावनात्मक कहानी के जरिए दिखाती है. आइए आपको 7वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

7वें दिन फिल्म ने कमाए इतने लाख

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ ने दूसरे गुरुवार यानी 7वें दिन भारत में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक इसका भारत नेट कलेक्शन ₹12.10 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 12.07 करोड़ हो गया है. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन धार्मिक और पौराणिक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इसकी पकड़ बनी हुई है.

भव्य विजुअल्स और पौराणिक कहानी बनी ताकत

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ एक प्लान की गई ट्रिलॉजी का पहला भाग है. फिल्म में भगवान कृष्ण के जीवन को बड़े और भव्य अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है. फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवाशयनी कृष्णन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म में सिद्धार्थ भगवान कृष्ण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि संस्कृती जयाना ने सत्यभामा की भूमिका निभाई है. सुष्मिता भट्ट राधा के रोल में दिखाई दे रही हैं और निवाशिनी कृष्णन ने रुक्मिणी का किरदार निभाया है. इसके अलावा जंती हजारिका, कार्तिक जयराम, अमनजोत सिंह और स्मृति श्रीकांत भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ की कमाई 13वें दिन पहुंची कहां तक? रांची में इन थिएटर्स में चल रहे हैं शो