बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी के बड़े वादे, पंचायती राज प्रतिनिधियों का पेंशन और मानदेय होगा डबल

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दांव चला है. उन्होंने ऐलान किया कि उनकी सरकार बनी तो पंचायती राज प्रतिनिधियों को पेंशन मिलेगी और मानदेय दोगुना होगा. तेजस्वी ने जनता से 20 साल (नीतीश) के बदले 20 महीने का मौका मांगा है.

By Anshuman Parashar | October 26, 2025 11:31 AM

Tejashwi Yadav: बिहार में सत्ता परिवर्तन की तैयारी में जुटे RJD नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सीधे-सीधे CM नीतीश कुमार के शासनकाल को चुनौती दी है. रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन्हें केवल 20 महीने का मौका दे, जबकि नीतीश कुमार को 20 साल मिले. तेजस्वी का दावा है कि उनकी सरकार बिहार को नंबर 1 बनाने की दिशा में काम करेगी. तेजस्वी यादव ने अपनी संभावित सरकार के एजेंडे में स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए तीन अहम कदम उठाने की बात कही है.

अपनी चुनावी घोषणाओं में उन्होंने पंचायती राज के प्रतिनिधियों और PDS डीलरों समेत कई वर्गों को राहत देने पर फोकस किया है.

ग्रामीण प्रतिनिधियों के लिए बड़े ऐलान

पेंशन शुरू होगी: त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों (मुखिया, सरपंच, आदि) के मानदेय और भत्ते को दोगुना किया जाएगा. इसके साथ ही, कई राज्यों की तरह बिहार में भी पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन देने की व्यवस्था शुरू की जाएगी.

  • 50 लाख का बीमा: पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 50 लाख का बीमा कवर सुनिश्चित किया जाएगा.
  • न्यायिक शक्ति: ग्राम कचहरी की शक्तियों में बढ़ोतरी की जाएगी.
  • आर्थिक राहत और आरक्षण नीति में बदलाव
  • PDS डीलरों की आय बढ़ेगी: डीलरों को मानदेय दिया जाएगा और प्रति क्विंटल कमीशन की राशि बढ़ाई जाएगी. साथ ही, अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए लागू 58 साल की उम्र सीमा को खत्म करने का भी वादा किया गया है.
  • ब्याज रहित लोन: लोहार, कुम्हार, बढ़ई, नाई जैसे पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को अपना काम शुरू करने या बढ़ाने के लिए ₹5 लाख का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा. यह राशि पांच साल में चुकानी होगी.

तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य की NDA सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘पानी एक जगह स्थिर रहने पर सड़ जाता है, वही हाल इस सरकार का है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोई काम नहीं कर रही है और बिहार के लोग भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा समझ चुके हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता इस भ्रष्ट सरकार को बदलकर महागठबंधन को सत्ता सौंपने को तैयार है.

Also Read: मढ़ौरा सीट पर NDA ने खेला बड़ा दांव, नामांकन रद्द होने के बाद इस निर्दलीय कैंडिडेट को दिया समर्थन