Yamaha का एयरबैग वाला स्कूटर देखा क्या? 300cc इंजन और धांसू फीचर्स से लैस

Yamaha ने Tricity 300 स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें इनबिल्ट एयरबैग सिस्टम दिया गया है. Autoliv के साथ मिलकर तैयार किया गया यह फीचर टक्कर के वक्त राइडर को सुरक्षित रखता है. स्कूटर में 292cc इंजन, TFT स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 30 किमी/लीटर माइलेज जैसे फीचर्स मिलते हैं.

By Rajeev Kumar | March 20, 2026 11:55 PM

जापानी टू-व्हीलर निर्माता Yamaha ने दोपहिया चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अनोखा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने तीन पहियों वाले स्कूटर Yamaha Tricity 300 का नया वर्जन पेश किया है, जिसमें इनबिल्ट एयरबैग सिस्टम दिया गया है. यह फीचर अब तक केवल कारों और कुछ प्रीमियम बाइक्स तक सीमित था, लेकिन Yamaha ने इसे स्कूटर में शामिल कर इतिहास रच दिया है.

एयरबैग कैसे काम करता है

Tricity 300 में एयरबैग को फ्रंट डैशबोर्ड पर लगाया गया है. किसी टक्कर की स्थिति में यह तुरंत खुलकर राइडर को गंभीर चोट से बचाताहै. कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम से स्कूटर की बैलेंसिंग या राइडिंग पर कोई असर नहीं पड़ता. इसे Autoliv नामक सेफ्टी टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ मिलकर डेवलप किया गया है और कई क्रैश टेस्ट + सिमुलेशन के बाद सुरक्षित माना गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में 292cc का 4-स्ट्रोक लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 20.6 kW की पावर और 28.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसका माइलेज लगभग 30 किमी/लीटर है और इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.

डिजाइन और फीचर्स

Tricity 300 तीन पहियों वाला स्कूटर है- आगे दो और पीछे एक पहिया. इसमें लंबी और चौड़ी सीट दी गई है, जिस पर दो लोग आराम से सफर कर सकते हैं. स्कूटर में 4.2-इंच TFT स्क्रीन, ऑन-स्क्रीन नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसका वजन 242 किग्रा है और 130 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब रास्तों पर भी बनाता है.

कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस स्कूटर को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, हालांकि कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि यह स्कूटर यूरोपीय बाजार में पहले उपलब्ध होगा और बाद में अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ather EV स्कूटर्स पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कीमत

यह भी पढ़ें: 45 हजार का स्कूटर, 25 पैसे में चलेगा 1 किलोमीटर