TVS Ntorq 125 लेने का बना रहे हैं प्लान? शोरूम जाने से पहले जानें इंजन, फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल

अगर आप TVS Ntorq 125 खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके इंजन, माइलेज, फीचर्स, अलग-अलग वेरिएंट और कीमत के बारे में जान लेना जरूरी है. इससे आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुनने में आसानी होगी. आइए देखते हैं.

By Ankit Anand | July 5, 2026 1:11 PM

अगर आप स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो TVS Ntorq 125 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लॉन्च के बाद से ही यह स्कूटर भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है. इसकी वजह है इसका दमदार इंजन, स्टाइलिश डिजाइन और शानदार फीचर्स. TVS इस स्कूटर को 5 वेरिएंट्स में बेचती है. हर वेरिएंट में कुछ अलग फीचर्स, नए कलर और यूनिक ग्राफिक्स मिलते हैं. अगर आप भी TVS Ntorq 125 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए इस स्कूटर के बारे में वो 5 बातें जान लेते हैं, जो आपके काफी काम आएंगी.

TVS Ntorq 125: इंजन

TVS Ntorq 125 में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह 9.5hp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, अगर आपको थोड़ी ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए, तो Race XP वेरिएंट बढ़िया ऑप्शन है. इसमें यही इंजन 10.2hp की पावर और 11.5Nm का टॉर्क देता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो ये स्कूटर सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 60 km/h की स्पीड पकड़ती है.

TVS Ntorq 125: माइलेज

अगर TVS Ntorq 125 के माइलेज की बात करें, तो कंपनी करीब 50 kmpl का दावा करती है. माइलेज की बात करें तो कंपनी करीब 50 kmpl का दावा करती है. इसका मतलब है कि यह स्कूटर परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी के बीच शानदार बैलेंस बनाकर चलता है.

यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां

TVS Ntorq 125: फीचर

TVS Ntorq 125 का हर वेरिएंट पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आता है. इसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर, इंजन टेम्परेचर और लैप टाइमर जैसी जरूरी डिटेल्स एक ही जगह मिल जाती है. इसमें TVS का SmartXonnect Bluetooth कनेक्टिविटी सिस्टम भी मिलता है. इसकी मदद से कॉल और SMS अलर्ट के साथ-साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

अगर आप Race XP वेरिएंट चुनते हैं, तो इसमें Street और Race जैसे दो राइडिंग मोड भी दिए गए हैं. वहीं, टॉप-एंड XT वेरिएंट इसे एक कदम और आगे ले जाता है. इसमें स्प्लिट-स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसमें TFT पैनल और नेगेटिव LCD का कॉम्बिनेशन है. इसके साथ वॉइस कमांड, WhatsApp और Instagram नोटिफिकेशन, यहां तक कि लाइव क्रिकेट स्कोर जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी मिलती हैं.

TVS Ntorq 125: कीमत

Ntorq 125 वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
Disc₹82,500
Race Edition₹87,950
Super Squad Edition₹91,550
Race XP₹93,650
XT₹1,00,650

यह भी पढ़ें: ₹80 हजार से कम में 71kmpl माइलेज और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, जानें इस 125cc स्कूटर में और कौन-कौन सी है खूबियां