मुड़-मुड़ कर देखेंगे लोग, स्टाइलिश लुक के साथ आने वाली ये 5 बाइक्स मचा रही हैं धूम, देखें पूरी लिस्ट

Stylish Bikes: अगर आपके लिए बाइक सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि पसंद और लाइफस्टाइल का हिस्सा है, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है. इसमें हमने ऐसी बाइक्स को शामिल किया है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ अच्छी राइडिंग पावर का पैकेज पेश करते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

By Ankit Anand | June 19, 2026 3:24 PM

मोटरसाइकिल आपकी पर्सनैलिटी का एक हिस्सा होती है. चाहे आप शहर की सड़कों पर आराम से राइड कर रहे हों, किसी कैफे के बाहर अपनी बाइक पार्क कर रहे हों, या फिर वीकेंड पर लंबी राइड का मजा लेने निकल रहे हों, एक स्टाइलिश बाइक हर जगह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है. अगर आप 2026 में ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और स्पीड का बढ़िया कॉम्बिनेशन दें, तो ये 5 बाइक्स को आपको जरूर देखनी चाहिए.

Royal Enfield Interceptor 650

इसका रेट्रो डिजाइन, गोल LED हेडलाइट, टीयरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक और स्टाइलिश क्रोम फिनिश इसे सड़क पर अलग पहचान दिलाते हैं. 648cc का दमदार पैरेलल-ट्विन इंजन न सिर्फ शहर की रोजमर्रा की राइडिंग को मजेदार बनाता है, बल्कि लंबे हाईवे सफरों पर भी बढ़िया परफॉरमेंस देता है. क्लासिक लुक और मॉडर्न परफॉर्मेंस का यह शानदार मेल उन राइडर्स के लिए एक सही ऑप्शन है, जो हर सफर में स्टाइल और दमदार राइडिंग का एक्सपीरियंस चाहते हैं.

TVS Apache RTX 300

इसका यूनिक एडवेंचर-टूरिंग डिजाइन, ऊंचा स्टांस, मस्क्युलर फ्यूल टैंक, LED लाइटिंग और रग्ड बॉडी पैनल इसे बेहद प्रीमियम और एडवेंचरस लुक देते हैं. सिर्फ दिखने में ही नहीं, इसका नया 300cc इंजन भी परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की टूरिंग के बीच बढ़िया बैलेंस बनाने का वादा करता है. स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी का ऐसा कॉम्बिनेशन इसे एक परफेक्ट ऑलराउंडर बनाता है.

यह भी पढ़ें: रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम

KTM 200 Duke

इसकी शार्प और एग्रेसिव बॉडी डिजाइन, एक्सपोज्ड ट्रेलिस फ्रेम और LED लाइटिंग इसे एक असली स्ट्रीटफाइटर लुक देती है. इस बाइक में 199.5cc का इंजन मिलता है. वहीं इसके चमकदार और यूथफुल कलर ऑप्शन्स इसकी स्पोर्टी पर्सनैलिटी को और निखारते हैं. शानदार परफॉर्मेंस और यूनिक डिजाइन का यही कॉम्बिनेशन KTM 200 Duke को भीड़ में सबसे अलग पहचान दिलाता है.

Bajaj Pulsar NS200

इसका मस्कुलर बॉडी डिजाइन, शार्प टैंक एक्सटेंशन और एग्रेसिव फ्रंट लुक इसे प्रीमियम रोड प्रेजेंस देता है. वहीं, इसका 199.5cc लिक्विड-कूल्ड इंजन रोजमर्रा की राइडिंग में दमदार परफॉरमेंस देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि अपनी कीमत के हिसाब से NS200 स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है.

Aprilia RS 457

अपने बड़े सुपरबाइक्स जैसे दमदार और एग्रेसिव डिजाइन के साथ यह बाइक बेहद शार्प फेयरिंग, एयरोडायनामिक स्टाइलिंग और शानदार स्पोर्टी लुक लेकर आती है. इसकी 457cc पैरेलल-ट्विन इंजन और 270-डिग्री क्रैंक सेटअप न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देता है, बल्कि हर राइड को रोमांचक भी बना देता है. जो राइडर्स प्रीमियम सुपरस्पोर्ट स्टाइल, शानदार रोड प्रेजेंस और बेहतरीन परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए ये बाइक एक बढ़िया ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: 2 लाख रुपये से कम में मिलेंगी ये दमदार स्पोर्ट्स बाइक्स, स्टाइल और स्पीड में नहीं किसी से कम