नॉर्मल कम्यूटर स्कूटी छोड़िए, ये हैं भारत के 5 बेहतरीन मैक्सी-स्कूटर्स, देखें इनकी खासियत

Maxi Scooters: अगर आपको लगता है कि स्कूटर सिर्फ शहर में आने-जाने के लिए होते हैं, तो इन मैक्सी-स्कूटर्स पर नजर डालिए. ये स्कूटर्स शानदार कम्फर्ट, दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस्ड फीचर्स के साथ आते हैं. ये मॉडल उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं, जो अपनी राइड को थोड़ा ज्यादा खास बनाना चाहते हैं.

By Ankit Anand | June 12, 2026 6:19 PM

मैक्सी-स्कूटर्स रोजमर्रा के कम्यूटर स्कूटर्स और बड़ी मोटरसाइकिलों के बीच का शानदार ऑप्शन हैं. इनमें लंबी दूरी की आरामदायक राइडिंग, हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस और भरपूर स्टोरेज स्पेस मिलता है. साथ ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और आसान स्टेप-थ्रू डिजाइन जैसी स्कूटर वाली सुविधाएं भी बरकरार रहती हैं. ये स्कूटर्स टूरिंग बाइक जैसी स्पोर्टी स्टाइलिंग, कम्फर्टेबल राइड और दमदार परफॉर्मेंस देते हैं. भारत में फिलहाल 125cc से 160cc वाले स्पोर्टी मैक्सी-स्कूटर्स सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं. वहीं 300cc से 400cc सेगमेंट में भी कुछ प्रीमियम ऑप्शन मौजूद हैं. अगर आप एक नॉर्मल कम्यूटर स्कूटर से कुछ ज्यादा खास और एक्साइटिंग चाहते हैं, तो हमने नीचे 5 मैक्सी-स्कूटर्स की लिस्ट तैयार की है. आइए देखते हैं इन्हें.

Yamaha Aerox 155

इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 15 PS की पावर जनरेट करता है. माइलेज की बात करें तो यह स्कूटर करीब 48.62 kmpl तक का माइलेज दे सकता है. खास बात यह है कि यही इंजन Yamaha R15 V4 में भी यूज किया जाता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, Bluetooth कनेक्टिविटी, स्मार्ट मोटर जनरेटर और सिंगल-चैनल ABS जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं.

Suzuki Burgman Street 125

भारतीय बाजार में यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मैक्सी-स्टाइल स्कूटर्स में से एक है. इसका फुट-फॉरवर्ड डिजाइन और कम्फर्टेबल सीट राइडर को लंबी दूरी पर भी थकान महसूस नहीं होने देती. इसमें 124cc का रिफाइंड एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.4 PS की पावर जनरेट करता है. यह इंजन हाईवे पर भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है, जबकि लगभग 48 kmpl की माइलेज इसे डेली के लिए किफायती बनाती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ बैटरी बदलिए और निकल पड़िए, ये हैं भारत की 5 सबसे शानदार स्वैपेबल बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero Xoom 160

एडवेंचर-स्टाइल डिजाइन वाली यह मैक्सी-स्कूटर दमदार रोड प्रेजेंस के साथ आती है. इसमें 14-इंच के बड़े व्हील्स, स्मार्ट की टेक्नोलॉजी, 7 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. पावर के लिए इसमें 156cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 14.81 PS की पावर जनरेट करता है. वहीं करीब 40 kmpl की माइलेज इसे परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी का बढ़िया बैलेंस देती है.

Keeway Vieste 300

यह एक प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर है, जो दमदार 278.2 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है. इसकी मजबूत परफॉर्मेंस, बड़े बॉडी डायमेंशन और कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन इसे टूरिंग के लिए खास बनाते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-चैनल ABS और लिक्विड-कूल्ड टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस्ड सुविधाएं मिलती हैं. यह स्कूटर 18.95 PS की पावर जनरेट करती है और लगभग 21.56 kmpl का माइलेज देती है.

BMW C 400 GT

यह भारत के ज्यादातर मैक्सी-स्कूटर्स से अलग पहचान रखता है. इसमें 350 cc का पावरफुल इंजन मिलता है, जो 33.99 PS की पावर जनरेट करता है. साथ ही की-लेस राइड और कई एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं. करीब 28 kmpl की माइलेज के साथ यह स्कूटर परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस का शानदार मेल पेश करता है.

यह भी पढ़ें: ग्रॉसरी से लेकर रोजमर्रा के सामान तक, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आते हैं बड़ी डिग्गी के साथ