2026 में कौन सा स्कूटर खरीदें? फर्स्ट टाइम बायर्स के लिए टॉप 5 ऑप्शन

अगर आप 2026 में अपना पहला स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो मार्केट में कई आसान और भरोसेमंद ऑप्शंस मौजूद हैं. कुछ स्कूटर स्टाइल और स्पीड पर फोकस करते हैं, जबकि कुछ कम्फर्ट और माइलेज के लिए बेहतर हैं. आइए एक-एक कर देखते हैं इन्हें.

By Ankit Anand | May 29, 2026 6:10 PM

First Time Buyers Scooters: भारत में पहली बार स्कूटर खरीदना हमेशा थोड़ा एक्साइटिंग भी होता है और थोड़ा कन्फ्यूजिंग भी. खासकर अगर आप नए राइडर हैं, तो समझ नहीं आता कि कौन सा मॉडल सही रहेगा. आजकल ज्यादातर लोग ऐसे स्कूटर चाहते हैं जो चलाने में आसान हों, सीट आरामदायक हो और रोज के सफर में अच्छा माइलेज दे सके. आइए ऐसे 5 स्कूटर पर नजर डालते हैं जो 2026 में भी पहली बार स्कूटर खरीदने वालों के बीच लगातार पॉपुलर बने हुए हैं.

TVS Ntorq 125 

TVS Ntorq 125 का स्पोर्टी लुक और मॉडर्न फीचर्स इसे भीड़ में भी अलग पहचान देते हैं. इसमें 124.8cc का स्मूद इंजन मिलता है. इसके साथ मिलने वाला डिजिटल डिस्प्ले और Bluetooth कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे और भी मॉडर्न बना देते हैं. Ntorq की एक और बड़ी खासियत इसकी तेज पिकअप और शार्प हैंडलिंग है, जो राइड को काफी मजेदार बना देती है. ये स्कूटर लगभग 48.5 kmpl तक का माइलेज देता है, जो डेली यूज के लिए काफी अच्छा है.

TVS Jupiter

TVS Jupiter की खासियत इसकी कम्फर्ट-फोकस्ड राइड है, जो रोजाना की आवाजाही को काफी आसान बना देती है. इसका डिजाइन भी सिंपल और क्लीन है. TVS ने इसमें ऐसा इंजन दिया है जो शहर की ट्रैफिक वाली राइड के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है. लंबी सीट और सॉफ्ट सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी राइड को आरामदायक बनाए रखते हैं. साथ ही, इसमें मिलने वाला बड़ा स्टोरेज और बाहर से फ्यूल भरने की सुविधा इसे और भी ज्यादा प्रैक्टिकल बना देती है.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

Honda Activa 125

चाहे डेली ऑफिस जाना हो या कॉलेज, Honda Activa 125 एक बढ़िया चॉइस है. लोग इस स्कूटर पर भरोसा इसलिए करते हैं क्योंकि यह आसान, आरामदायक और भरोसेमंद सवारी देता है. इसमें 123.92cc का इंजन मिलता है जो स्मूद और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है. साथ ही Honda की साइलेंट स्टार्ट टेक्नोलॉजी इसे और भी शांत और प्रीमियम फील देती है. नई Activa 125 में अब Bluetooth कनेक्टिविटी और डिजिटल डिस्प्ले भी मिलती है.

TVS Jupiter 125 

TVS Jupiter 125 में आराम और ज्यादा स्टोरेज स्पेस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जिससे यह फैमिली यूज और ऑफिस जाने वालों के लिए काफी बेस्ट है. इसमें 124.8cc का इंजन मिलता है जो स्मूद और बैलेंस्ड पावर देता है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज है. इसमें आप हेलमेट, बैग या रोजमर्रा का सामान आराम से रख सकते हैं. साथ ही, फ्रंट से फ्यूल भरने की सुविधा भी मिलती है, जिससे बार-बार सीट उठाने की झंझट नहीं रहती.

Suzuki Access 125

Suzuki Access 125 भारतीय स्कूटर सेगमेंट में आज भी काफी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. बहुत से लोग इसे इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इसका राइडिंग एक्सपीरियंस बेहद स्मूथ और आरामदायक है. इसमें 124cc का रिफाइंड इंजन मिलता है, जो न सिर्फ अच्छा परफॉर्मेंस देता है बल्कि एक्सेलेरेशन भी काफी स्मूथ रखता है. कम्फर्ट की बात करें तो Suzuki Access 125 में चौड़ी सीट और काफी स्पेशियस फ्लोरबोर्ड दिया गया है. कुछ वेरिएंट्स में आपको Bluetooth कनेक्टिविटी और LED लाइट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम