कूट-कूट कर फीचर्स भरे हैं इन 5 सस्ते इलेक्ट्रिक साइकिलों में, कम खर्च में उठा लें इलेक्ट्रिक राइड का मजा

Electric cycles: कम बजट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं तो बाजार में कई ऐसी ई-साइकिलें मौजूद हैं. ये डेली राइड को आसान और किफायती बना देते हैं. अच्छी रेंज, जरूरी फीचर्स और कम मेंटेनेंस के साथ ये स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वालों और फिटनेस पसंद करने वालों के लिए काफी काम का है.

By Ankit Anand | June 22, 2026 4:43 PM

इलेक्ट्रिक साइकिल न सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के मुकाबले कम खर्च में चलती है, बल्कि भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से निकाली भी जा सकती है. यह भी इलेक्ट्रिक साइकिलों की एक बड़ी खासियत है कि ज्यादातर मॉडलों के लिए न तो रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ती है और न ही ड्राइविंग लाइसेंस की. अगर आप 30,000 रुपये से कम बजट में ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल तलाश रहे हैं जो डेली कम्यूट, फिटनेस राइड या छोटी दूरी के सफर के लिए बढ़िया हो, तो नीचे हमने 5 ऐसे इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बताया है जो वैल्यू फॉर मनी हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Voltebyk Foldable Electric Edition

यह ई-साइकिल दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है. 7.8 Ah बैटरी वाला वेरिएंट 29,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. यह एक बार चार्ज करने पर करीब 40 km तक चलने का दावा करता है. वहीं, 9 Ah बैटरी वाला वेरिएंट 32,990 रुपये में आता है और इसकी रेंज 55 km तक बताई गई है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 250W का BLDC मोटर दिया गया है, जो साइकिल को 25 km/h से ज्यादा की स्पीड तक पहुंचाने में माहिर है. सेफ्टी और सुविधा के लिए इसमें डुअल डिस्क ब्रेक, डुअल सस्पेंशन, डिटैचेबल बैटरी, बिल्ट-इन लाइट्स और हॉर्न, इग्निशन की प्रोटेक्शन और IP65 वाटर रेजिस्टेंस जैसे कई काम के फीचर्स भी मिलते हैं.

Hero Lectro Y3+

इसकी कीमत 29,990 रुपये है और इसमें 7.4 Ah की बैटरी दी गई है. यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 40 km तक की रेंज देने का दावा करती है. यह ई-साइकिल 25 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है. इसमें 250W का BLDC मोटर लगाया गया है. राइड को आसान और कम्फर्टेबल बनाने के लिए इसमें LED डिस्प्ले, बैटरी इंडिकेटर और ई-कटऑफ के साथ मैकेनिकल डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, बेहतर आराम के लिए इसमें एक्स्ट्रा कुशनिंग और 80 mm सस्पेंशन फोर्क भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज

E-Motard X1

इसका डिजाइन सिंपल लेकिन स्टाइलिश है. इसमें फ्रंट सस्पेंशन, पैडल असिस्ट सिस्टम और थ्रॉटल में दिया गया बैटरी इंडिकेटर जैसे काम के फीचर्स मिलते हैं. इस ई-साइकिल में 7.65 Ah का रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है, जिसे सिर्फ 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर यह 35 km तक की रेंज दे सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 km/h है. मजबूत हाई-टेंसाइल स्टील फ्रेम के साथ आने वाली इस ई-साइकिल पर 5 साल तक की वारंटी भी मिलती है. इसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है.

Voltebyk Max Pro

इसमें 36V 7.5 Ah की बैटरी और 250W BLDC मोटर दी गई है. इसकी मदद से यह एक बार चार्ज होने पर करीब 70 km तक चलने का दावा करती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 km/h से ज्यादा है. अच्छी बात यह है कि इसकी बैटरी डिटैचेबल है. यानी आप इसे आसानी से निकालकर कहीं भी चार्ज कर सकते हैं. फीचर्स की बात करें तो Voltebyk Max Pro में स्मार्ट डिस्प्ले, इग्निशन की, ड्यूल डिस्क ब्रेक, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, IP65 प्रोटेक्शन, वाटरप्रूफिंग, पैडल असिस्ट, सेंसर ब्रेक, तीन राइडिंग मोड, हाई-बीम लाइट्स और हॉर्न जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. इसकी शुरुआती कीमत 23,990 रुपये है.

Hercules Shurveer

यह ई-साइकिल रेट्रो डिजाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का शानदार मेल पेश करती है. इसका मजबूत स्टील फ्रेम न सिर्फ टिकाऊ है, बल्कि कंपनी इसके साथ 2 साल की वारंटी भी देती है. डिजाइन की बात करें तो इसमें रिगिड वेल्डेड फोर्क्स, रॉड ब्रेक्स, स्टील चेन कवर और बेहतर ग्रिप वाले ट्रेडिशनल रबर पैडल दिए गए हैं. इसकी कीमत सिर्फ 22,999 रुपये है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6 Ah बैटरी पैक और 250W रियर हब मोटर दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह ई-साइकिल थ्रॉटल मोड में 25 km से ज्यादा और पैडल असिस्ट के साथ 30 km से अधिक की रेंज दे सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 km/h से ज्यादा बताई गई है.

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई 2026 Honda Gold Wing, कीमत इतनी कि घर आ जाएगी एक नई Fortuner