Tata Motors ने बढ़ाया Sierra का प्रोडक्शन, वजह हैं आप

टाटा मोटर्स की नयी एसयूवी सिएरा को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. कार की बुकिंग्स 1 लाख के पार पहुंच गई हैं और अब कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कीमत ₹11.49 लाख से शुरू होती है और यह तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध है

By Rajeev Kumar | March 19, 2026 7:03 AM

Tata Motors की नयी SUV Tata Sierra भारतीय बाजार में धमाकेदार शुरुआत कर चुकी है. कंपनी ने बताया है कि कार की बुकिंग्स 1 लाख के पार पहुंच गई हैं. इतनी बड़ी डिमांड को देखते हुए Tata Motors ने प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला किया है ताकि ग्राहकों को लंबा इंतजार न करना पड़े.

डिलीवरी और डिस्पैच अपडेट

कंपनी ने फरवरी 2026 तक करीब 14 हजार यूनिट्स की डिलीवरी और डिस्पैच कर दी है. जनवरी से डिलीवरी शुरू हुई थी और अब लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ाया जा रहा है.

वेटिंग पीरियड कम करने की तैयारी

Tata Motors ने कहा है कि ग्राहकों को जल्द डिलीवरी देने के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और सप्लायर्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. कंपनी का लक्ष्य है कि वेटिंग पीरियड को कम किया जाए और क्वाॅलिटी पर कोई समझौता न हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी तिमाही तक प्रोडक्शन को बढ़ाकर 15 हजार यूनिट्स प्रति माह करने की योजना है.

कीमत और इंजन ऑप्शन

Tata Sierra की कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह SUV तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है. इसके दमदार लुक और फीचर्स ने इसे लॉन्च के बाद से ही मार्केट में चर्चा का विषय बना दिया है.

क्यों है खास

Sierra की बुकिंग्स यह साबित करती हैं कि भारतीय ग्राहकों में SUV सेगमेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है. Tata Motors ने इस मॉडल को आधुनिक डिजाइन, हाई-परफॉर्मेंस इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है, जो इसे मिड-सेगमेंट SUV बाजार में बेहद आकर्षक विकल्प बनाता है.

यह भी पढ़ें: 1,948cc का इंजन, कीमत सिर्फ ₹5 लाख, क्या आपको पता है भारत की पहली SUV कार का नाम?