Jio ने लॉन्च किया सस्ता Dashcam, अब कार ड्राइविंग होगी ज्यादा सुरक्षित

Reliance Jio ने भारत में JioEyeQ Dashcam लॉन्च किया है. ₹3,499 कीमत वाला यह डिवाइस GPS, Full HD कैमरा, AI Pedestrian Detection, Night Vision और Collision Detection जैसे फीचर्स के साथ आता है. Amazon India पर EMI विकल्प भी उपलब्ध है.

By Rajeev Kumar | February 27, 2026 2:07 PM

भारत में डैशकैम मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच रिलायंस जियो ने चुपचाप अपना नया Jio EyeQ Dashcam पेश कर दिया है. यह डिवाइस खासतौर पर कार यूजर्स के लिए बनाया गया है और इसकी कीमत रखी गई है सिर्फ ₹3,499. Amazon India पर यह उपलब्ध है और ग्राहक चाहे तो इसे एकमुश्त खरीद सकते हैं या फिर नो-कॉस्ट EMI विकल्प के तहत तीन महीने तक ₹1,166 प्रति माह में ले सकते हैं.

Jio EyeQ Dashcam: कीमत और उपलब्धता

जियो का नया डैशकैम बजट-फ्रेंडली है और सीधे Amazon India पर खरीदा जा सकता है. ₹3,499 की कीमत पर यह उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प है जो अपनी कार की सुरक्षा और इंश्योरेंस क्लेम के लिए भरोसेमंद रिकॉर्डिंग चाहते हैं.EMI विकल्प इसे और भी आसान बनाता है.

Jio EyeQ Dashcam: दमदार फीचर्स

Jio EyeQ Dashcam में GPS सपोर्ट और FullHD 2MP कैमरा दिया गया है. 140-डिग्री अल्ट्रावाइड फील्ड ऑफ व्यू के साथ यह सड़क पर होने वाली हर गतिविधि को कैप्चर कर सकता है. इसमें AI Pedestrian Detection, Night Vision, और Emergency Recording जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं. साथ ही, Collision Detection फीचर इसे और भी स्मार्ट बनाता है.

कनेक्टिविटी और स्टोरेज

डिवाइस में 32GB माइक्रोSD कार्ड स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा इसमें Wi-Fi और माइक्रोफोन भी मौजूद है. यह डैशकैम JioThings ऐप के साथ काम करता है, जो Android और iOS दोनों प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है.

क्यों है जरूरी?

भारत में लोग अब समझने लगे हैं कि डैशकैम सिर्फ रिकॉर्डिंग के लिए नहीं बल्कि इंश्योरेंस क्लेम और सुरक्षा के लिए भी बेहद अहम है. जियो का यह नया प्रोडक्ट किफायती कीमत पर बेहतरीन फीचर्स देता है, जिससे कार मालिकों को अपनी गाड़ी और सफर पर ज्यादा भरोसा मिलता है.

यह भी पढ़ें: मुसीबत में फंसने से पहले कार में रख लें ये 5 स्मार्ट गैजेट्स, ड्राइविंग होगी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक