Patrol जैसा दमदार लुक और 154hp की पावर, Nissan Tekton में मिल सकते हैं ये एडवांस्ड फीचर्स

Nissan 9 जुलाई 2026 को भारत में अपनी नई Nissan Tekton SUV लॉन्च करने की तैयारी में है. इसका डिजाइन फ्लैगशिप Patrol से इंस्पायर्ड है. नई SUV में 10.1-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और ड्राइविंग मोड जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

By Shivani Shah | July 5, 2026 1:45 PM

अगर आप Hyundai Creta या Kia Seltos जैसी मिड-साइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि, Nissan 9 जुलाई 2026 को भारत में अपनी नई Nissan Tekton SUV लॉन्च करने जा रही है. इसका दमदार डिजाइन फ्लैगशिप Patrol से इंस्पायर्ड है, जबकि इसमें बड़ा टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. लॉन्च से पहले आइए जानते हैं नई Nissan Tekton के डिजाइन, फीचर्स और इंजन से जुड़ी अब तक की खास जानकारी.

Patrol से इंस्पायर्ड हो सकता है डिजाइन

Nissan Tekton का डिजाइन उन लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें बॉक्सी और दमदार लुक वाली SUV पसंद है. इसका फ्रंट डिजाइन कंपनी की फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड है. टीजर में Tekton को ब्लैक कलर में दिखाया गया है. इसके फ्रंट में हॉरिजॉन्टल स्लैट वाली चौड़ी ग्रिल और बीच में चमकने वाला Nissan लोगो दिया गया है. SUV में रेक्टेंगुलर हेडलैंप के साथ कनेक्टेड LED लाइट बार और वर्टिकल LED DRLs दिए गए हैं. बोनट पर Tekton की बैजिंग भी देखने को मिलती है. कंपनी ने अभी इसके साइड और रियर डिजाइन को पूरी तरह नहीं दिखाया है. उम्मीद है कि इसमें ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, चौकोर व्हील आर्च और स्टाइलिश अलॉय व्हील मिलेंगे. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED लाइट बार के साथ रेक्टेंगुलर टेललैंप दिए जा सकते हैं.

केबिन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Nissan Tekton को CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नई Renault Duster में भी किया जा रहा है. हालांकि, कंपनी ने अभी Tekton के इंटीरियर और फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, अलग-अलग ड्राइविंग मोड, पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए AC वेंट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है Tekton

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 154hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन सेटअप शहर में रोजाना ड्राइविंग के साथ हाईवे पर भी अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है. हालांकि, इंजन, वेरिएंट और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी.

यह भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च होंगी एक से बढ़कर एक कारें, नई Brezza से Kwid Facelift तक, देखें पूरी लिस्ट